बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला, फिल्मी दुनिया के उन कलाकारों में से एक थे, जिन्हें फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट माना जाता था। जिम में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें अक्सर सामने आया करती थीं। इससे पहले बिग-बॉस सीजन 13 में भी अन्य प्रतिभागी, सिद्धार्थ के जिम एरिया में बहुत अधिक समय बिताने को लेकर शिकायत किया करते थे। इन बातों का सारांश समझें तो पता चलता है कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहते थे।
{"_id":"5fedbe6a8e052b5b94002a52","slug":"over-exercise-side-effects-in-hindi-remo-dsouza-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: क्या जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी है नुकसानदेह? रेमो डिसूजा भी हो चुके हैं हार्ट अटैक के शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: क्या जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी है नुकसानदेह? रेमो डिसूजा भी हो चुके हैं हार्ट अटैक के शिकार
Thu, 02 Sep 2021 05:08 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अक्सर कई लोगों को लगता है कि वो ज्यादा व्यायाम करेंगे तो ज्यादा फिट रहेंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हो सकता है कि आप ज्यादा व्यायाम करते हों तो आप खुद को तरोताजा महसूस करते हों, लेकिन यह आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ओवर एक्सरसाइज यानी जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से होने वाले नुकसान के बारे में...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हो सकती है ऑस्टियोऑर्थराइटिस की समस्या
- अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते हैं तो आप अनजाने में अपने घुटनों को ही नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस की संभावना बढ़ जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के क्रिस्टोफ स्टेलिंग कहते हैं कि बहुत अधिक शारीरिक सक्रियता वाले लोगों के घुटनों में गंभीर समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादा व्यायाम से मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर
- जरूरत से ज्यादा व्यायाम का असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। एक शोध के मुताबिक, ज्यादा समय तक व्यायाम करने से सोचने और समझने की क्षमता घट जाती है। ऐसा महिलाओं में अधिक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ईटिंग डिसऑर्डर की भी हो सकती है समस्या
- जरूरत से ज्यादा व्यायाम ईटिंग डिसऑर्डर का भी कारण बन सकता है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग शारीरिक व्यायाम करने के बारे में पढ़ते या सोचते हैं, वह ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अनजाने में वो शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान ही कर रहे होते हैं।