फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन: क्या जरूरत से ज्यादा व्यायाम भी है नुकसानदेह? रेमो डिसूजा भी हो चुके हैं हार्ट अटैक के शिकार

Thu, 02 Sep 2021 05:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
over exercise side effects in hindi remo dsouza heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला, फिल्मी दुनिया के उन कलाकारों में से एक थे, जिन्हें फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट माना जाता था। जिम में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें अक्सर सामने आया करती थीं। इससे पहले बिग-बॉस सीजन 13 में भी अन्य प्रतिभागी, सिद्धार्थ के जिम एरिया में बहुत अधिक समय बिताने को लेकर शिकायत किया करते थे। इन बातों का सारांश समझें तो पता चलता है कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहते थे।


आमतौर पर ऐसी अवधारणा रही है कि जो लोग ज्यादा व्यायाम करते हैं, उन्हें हृदय रोगों के साथ कई अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि फिटनेस फ्रीक होने के बाद भी आखिर सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा कैसे पड़ गया? सिद्धार्थ से पहले बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा को भी दिल का दौरा पड़ चुका है, रेमो भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। तो क्या ज्यादा व्यायाम इन सेलिब्रिटीज के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है? आइए आगे की स्लाइडों में समझते हैं।

over exercise side effects in hindi remo dsouza heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर कई लोगों को लगता है कि वो ज्यादा व्यायाम करेंगे तो ज्यादा फिट रहेंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हो सकता है कि आप ज्यादा व्यायाम करते हों तो आप खुद को तरोताजा महसूस करते हों, लेकिन यह आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ओवर एक्सरसाइज यानी जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से होने वाले नुकसान के बारे में...

over exercise side effects in hindi remo dsouza heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हो सकती है ऑस्टियोऑर्थराइटिस की समस्या 

  • अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते हैं तो आप अनजाने में अपने घुटनों को ही नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस की संभावना बढ़ जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के क्रिस्टोफ स्टेलिंग कहते हैं कि बहुत अधिक शारीरिक सक्रियता वाले लोगों के घुटनों में गंभीर समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
over exercise side effects in hindi remo dsouza heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा व्यायाम से मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर 

  • जरूरत से ज्यादा व्यायाम का असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। एक शोध के मुताबिक, ज्यादा समय तक व्यायाम करने से सोचने और समझने की क्षमता घट जाती है। ऐसा महिलाओं में अधिक देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
over exercise side effects in hindi remo dsouza heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ईटिंग डिसऑर्डर की भी हो सकती है समस्या 

  • जरूरत से ज्यादा व्यायाम ईटिंग डिसऑर्डर का भी कारण बन सकता है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग शारीरिक व्यायाम करने के बारे में पढ़ते या सोचते हैं, वह ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अनजाने में वो शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान ही कर रहे होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed