हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी पहले एक उम्र से जुड़ी बीमारी मानी जाती थी, लेकिन अब तो यह छोटी उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए हमारी गलत खानपान की आदते और गलत लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। ऐसे में अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि कैसे इसकी चपेट में आने से बचा जाएं तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में आज ही ये बड़ा बदलाव कर लें।
2 of 5
olive oil
- फोटो : social media
अपने घर में खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑयल को बदलकर ऑलिव ऑयल ले आए। इसके सेवन से हार्ट अटैक का कई गुना तक खतरा कम हो जाता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि हमारे खून में एक प्रोटीन होता है, जो ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का सेवन करने से बढ़ता है और यह साबित हो चुका है की ऑलिव ऑयल का सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
3 of 5
olive oil
- फोटो : social media
हमारे खून में एक तरह का प्लाजमा होता है जिसे अपोलिपोप्रोटीन कहते हैं। जब हम ऑलिव ऑयल का सेवन करते हैं उस वक्त इसमें मौजूद ApoA-IV का लेबल बढ़ जाता है, जिससे दिल से संबंधित कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
4 of 5
olive oil
- फोटो : social media
ऑलिव ऑयल में बना खाना खाने से शरीर में मौजूद प्लेटलेट्स उत्तेजित हो जाते हैं और वे सफेद रक्त कोशिकाओं के साथ मिलने जुलने लगते हैं, जिससे प्लेटलेट्स की हाइपरऐक्टिविटी कम होती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है।
5 of 5
olive oil
- फोटो : social media
हालांकि इस बात का खुलासा भी हुआ है कि ऑलिव ऑयल के सेवन के बाद हमें भरपूर नींद लेनी चाहिए। कहते हैं जब हम सोते हैं उस वक्त ApoA-IV प्रोटीन हमारे शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं लेकिन जिस समय हम जाग रहे होते हैं उस वक्त इस प्रोटीन का एक्टिव लेबल कम होता है।