हमारे दैनिक जीवन में ज्यादातर चावल और गेहूं शामिल हैं जबकि हमें सभी प्रकार के मोटे अनाज खाने चाहिए। जैसे जई, जौ, ज्वार, बाजरा और रागी। हालांकि ये सभी मोटे अनाज हमारे नियमित भोजन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि ग्रामीण इलाकों में लोग इनसे भली प्रकार से परिचित होते हैं।
सेहत की खातिर खाने में शामिल करें मोटा अनाज, यहां जानें- इनके फायदों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों का कहना है कि मोटे अनाज को भोजन में शामिल किया जाना जरूरी है। मोटे अनाज के फायदों के बारे में बता रही हैं लारी कॉर्डियोलॉजी, केजीएमयू की सीनियर डायटीशियन मृदुल विभा।
जौ के फायदे हजार
यह एक ऐसा अनाज है जो कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पेट के लिए लाभदायक है व हाजमा सही रखता है। पथरी की समस्या होने पर जौ का पानी फायदा करता है। इससे मोटापा भी कम होता है। चाहें तो जौ की रोटी का सेवन हर दिन किया जा सकता है। मधुमेह रोगियों के लिए जौ का इस्तेमाल रामबाण की तरह है। गर्मियों में जौ का सत्तू शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जौ का पानी पीने से शरीर के भीतर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते हैं। कोलेस्ट्रोल कम करने में भी यह काफी फायदेमंद होता है। इसमें ग्लूकेन, मैगनीज, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
ज्वार की रोटी गेहूं के आटे से बनी रोटी का बेहतर विकल्प हो सकती है। ज्वार में मिनरल, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कॉपर व आयरन भी होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। हड्डियों के लिए इसका सेवन बहुत लाभदायक है। गठिया और ऑस्टियोपोरेसिस के खतरे को कम करता है इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम। ज्वार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। इसमें बहुत सा फाइबर होता है, इसलिए इससे वजन नहीं बढ़ता। शाकाहारी लोगों के लिए ज्वार का आटा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।
जई : स्वाद भी सेहत भी
ओट्स यानी जई यानी जौ का दलिया। यह बाजार में अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स में उपलब्ध है। कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर ओट्स आपके नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला इनेजिटॉल रक्त में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है। यह पेट संबंधी रोगों को दूर कर, पेट खराब होने की समस्या से निजात दिलाता है। प्रतिदिन इसे नाश्ते में शामिल करने से डायबिटीज की समस्या से राहत मिलती है। इसके चोकर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। गर्मी बढ़ने पर होने वाली दिक्कत चक्कर आना, दिल घबराना जैसी समस्या में ओट्स फायदेमंद है।