फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Smoking Day 2024: आज है नो स्मोकिंग डे, जानिए धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम और इससे बचाव के तरीके

Wed, 13 Mar 2024 01:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
No Smoking Day 2024 Date Theme side effects of smoking cigarette Pine ke Nuksan
धूम्रपान - फोटो : pixabay

No Smoking Day 2024: आज धूम्रपान निषेध दिवस है। धूम्रपान और सिगरेट का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। सिगरेट के सेवन से हृदय, फेफडों पर नकारात्मक असर पड़ता है। कैंसर, मधुमेह, नपुंसकता और गर्भवती महिलाओं और भ्रूण को जोखिम हो सकता है। सिगरेट से होने वाले जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और सिगरेट-बीड़ी की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं नो स्मोकिंग डे के इतिहास, थीम और स्मोकिंग से होने के नुकसान के बारे में।

No Smoking Day 2024 Date Theme side effects of smoking cigarette Pine ke Nuksan
धूम्रपान

नो स्मोकिंग डे का इतिहास

नो स्मोकिंग डे मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। इस वर्ष नो स्मोकिंग डे 13 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन का इतिहास लगभग 40 साल पुराना है। 1984 में ब्रिटेन में नो स्मोकिंग के नाम से एक चैरिटी बनाई गई थी। इसका काम धूम्रपान से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को उजागर करना और धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। बाद में इसे नो स्मोकिंग डे के नाम से पूरी दुनिया में मार्च के दूसरे बुधवार में मनाया जाने लगा।

No Smoking Day 2024 Date Theme side effects of smoking cigarette Pine ke Nuksan
smoking new - फोटो : istock

नो स्मोकिंग डे की थीम

हर साल सिगरेट व धूम्रपान के सेवन को रोकने के उद्देश्य से नो स्मोकिंग डे एक खास विषय पर आधारित मनाया जाता है। इस साल नो स्मोकिंग डे 2024 की थीम, 'बच्चों को तंबाकू प्रोडक्ट्स से बचाना' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Smoking Day 2024 Date Theme side effects of smoking cigarette Pine ke Nuksan
फेफड़ा

सिगरेट पीने के नुकसान

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी ) के मुताबिक, सिगरेट शरीर के लगभग सभी अंगों को नुकसान पहुंचाती है। अध्ययन से पता चलता है कि धूम्रपान से दर्जनभर से अधिक बीमारियों का जोखिम बना रहता है। आइए जानते हैं सिगरेट पीने के नुकसान।

फेफड़े का कैंसर


सिगरेट के सेवन से फेफड़ों पर सबसे तेजी से असर होता है। सिगरेट फेफड़े को खराब कर देती है। इसे फेफड़ों के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। वहीं फेफड़े के कैंसर से होने वाली 10 में से लगभग 9 मौतें धूम्रपान के कारण होती हैं।
 
विज्ञापन
No Smoking Day 2024 Date Theme side effects of smoking cigarette Pine ke Nuksan
हृदय रोग - फोटो : istock

हृदय रोग का खतरा

अगर आप धूम्रपान करते हैं तो हृदय रोग और स्ट्रोक आदि से मरने की संभावना सामान्य लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक बढ़ सकती है। इसके अलावा कई प्रकार के हृदय रोगों का खतरा कम से कम दोगुना हो जाता है।

क्रोनिक ब्रोंकाइटिस

स्मोकिंग से अस्थमा के दौरे ट्रिगर हो सकते हैं। साथ ही क्रोनिक ब्रोंकाइटिस के बढ़ने की संभावना रहती है।

प्रेगनेंसी में मुश्किल

जो महिलाएं सिगरेट पीती हैं, उनके रिप्रोडक्शन सिस्टम को नुकसान हो सकता है। सिगरेट के कारण महिलाओं को प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान स्मोकिंग से कोख में पल रहे भ्रूण के लिए भी काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती है। 

------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed