फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: साल 2022 में रहना है सेहतमंद, तो डाइट में शामिल करें ये आहार

Sat, 01 Jan 2022 12:32 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jan 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Best Food Resolutions in 2022 Health Tips Diet Plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by- 

आचार्य मनीष
(वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य)
दिल्ली

 

साल 2022 की शुरुआत हो गई है। बीता हुआ साल कोरोना वायरस के खतरे के बीच गुजरा। हर कोई नए साल में स्वस्थ और कोरोना मुक्त जीवन चाहता है लेकिन रोग तारीख बदलने से आते-जाते नहीं। इसके लिए आपको स्वयं प्रयास करना होता है। ऐसे में साल 2022 में स्वास्थ्य को लेकर कुछ संकल्प लें। स्वस्थ मन और सेहतमंद शरीर के लिए अपने खानपान में बदलाव लाएं। नए साल से एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पोषण से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। कोविड की तीसरी लहर की आशंका अब भी बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को खानपान में शामिल करने की सलाह दी है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में ही कई सारी ऐसी दिव्य औषधियां और आयुर्वेद आपको आसानी से मिल सकते हैं, जिनका नियमित सेवन शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। साल 2022 में नियमित करें इन पौष्टिक चीजों का सेवन।



 
New Year 2022 Best Food Resolutions in 2022 Health Tips Diet Plan
घी खाने के फायदे - फोटो : iStock

नियमित घी का सेवन है फायदेमंद

घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक घी में मौजूद पौष्टिकता शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए घी का रोजाना सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही घी आंखों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। घी में विटामिन ए, के, ई, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं। 

New Year 2022 Best Food Resolutions in 2022 Health Tips Diet Plan
तुलसी के फायदे - फोटो : iStock

तुलसी की पत्तियां बढ़ाती हैं इम्यूनिटी 

प्रतिरक्षा की मजबूती के लिए तुलसी की पत्तियां लाभकारी हैं।  आयुर्वेद में तुलसी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। ये संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर होती हैं। तुलसी की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट यौगिक पाए जाते हैं, जो कई प्रकार के गंभीर रोगों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं। इसमें विटामिन ए, सी के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Best Food Resolutions in 2022 Health Tips Diet Plan
गुड़ खाने के नुकसान - फोटो : iStock

सेहत के लिए गुड़ लाभकारी 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ चीनी के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। चीनी की जगह आप गुड़ का सेवन करें। गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों जैसे जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक माना जाता है। गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी पाया जाते हैं, यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए विशेष फायदेमंद होते हैं। 

विज्ञापन
New Year 2022 Best Food Resolutions in 2022 Health Tips Diet Plan
खजूर खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

रोजाना खाएं खजूर

सेहत के लिए खजूर भी लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पाया जाता है। आयुर्वेद में  खजूर को विशेष लाभदायक माना जाता है। खजूर में पाया जाने वाला विटामिन सी प्रतिरक्षा और श्वसन समस्याओं को ठीक करने में उपयोगी है, वहीं आयरन इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के साथ रक्त निर्माण के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित खजूर का सेवन  करना चाहिए।

---------
नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed