वातावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए एक बेहतरीन खोज की गई है। ये एक ऐसी बोतल है जिसमें आप पानी भर सकते हैं। पानी पीने के बाद इसे खा भी सकते हैं। इस पदार्थ का नाम Ooho है।
बता दें कि हर साल 38 बिलियन प्लास्टिक की बोतलें पूथ्वी को प्रदूषित करती हैं। प्लास्टिक एक ऐसा पदार्थ है जो कभी खत्म नहीं होता। इसके बावजूद हम प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं।
Ooho प्लास्टिक की कमी को पूरा करेगा और पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। Ooho, एक ऐसी बायोडिग्रेडेबल बोतल है जो समुद्री शैवाल और कैल्शियम-क्लोराइड से बना है।
ये दिखने में एक गुब्बारे की तरह है। जब भी आपको प्यास लगे तो इसमें छेद कर के पानी पी लें। फिर भूख लगे तो खा भी लें।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे बनाने की प्रेरणा प्रकृति से मिली। Ooho को लंदन की एक कंपनी Skipping Rocks Lab ने बनाया है। इस कंपनी को ये प्रोडक्ट बनाने के लिए कई अवॉर्ड भी मिल भी मिले हैं।