फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Risk: देश में त्योहारों के बीच फिर 'कोरोना संकट', इन नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता

Sat, 22 Oct 2022 02:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
New Covid-19 variants BF.7 and BA.5.1.7 spreading in india, cautions against new Omicron variants
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट्स का बढ़ता खतरा - फोटो : istock

देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, इस बीच पिछले दो वर्षों की ही तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है। हाल ही में चीन सहित यूरोपीय देशों में तेजी से संक्रमण का कारण बने कोरोना के कुछ वैरिएंट्स भारत में भी बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर विशेषज्ञों की टीम ने चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमिक्रॉन फैमिली के ही नए BA.5.1.7 और BF.7 सहित XBB वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले कई राज्यों में रिपोर्ट किए गए हैं, इन्हीं वैरिएंट्स के कारण चीन सहित कई अन्य देशों में पिछले दिनों हालात बिगड़ते हुए देखे गए थे। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने त्योहारों के मौसम में सभी लोगों से विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BA.5.1.7 और BF.7 जैसे वैरिएंट्स के कारण बढ़े संक्रमण ने पिछले हफ्तों चीन के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन जैसे हालात बना दिए थे। भारत के कुछ राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में भी इन वैरिएंट्स के कारण संक्रमण देखे गए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन वैरिएंट्स की संक्रामकता दर काफी अधिक पाई गई है और इसके कारण पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में भी खतरा हो सकता है, ऐसे में सभी लोगों को फिर से विशेष सुरक्षा नियमों का पालन करते रहना चाहिए। त्योहारी सीजन में कोरोना को लेकर बरती गई लापरवाही बड़े संकट का कारण बन सकती है।

New Covid-19 variants BF.7 and BA.5.1.7 spreading in india, cautions against new Omicron variants
कोरोना के नए वैरिएंट्स बढ़ा रहे हैं जोखिम - फोटो : iStock

भारत में  BA.5.1.7 और BF.7  के कारण संक्रमण के मामले

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में ओमिक्रॉन के  नए सब-वैरिएंट BA.5.1.7 और BF.7 के कारण लोगों में संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। BF.7 को 'ओमाइक्रोन स्पॉन' के रूप में जाना जाता है, जो पहले चीन में पाया गया था और अब संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम तक पहुंच गया है। इन्हीं वैरिएंट्स को हाल ही में चीन में कोविड -19 के मामलों में हुए उछाल के लिए जाना जा रहा है। 

प्रारंभिक अध्ययनों में इन वैरिएंट्स को गंभीर रोगों का कारण तो नहीं माना जा रहा है, हालांकि वैक्सीन से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने की इनकी प्रकृति गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

New Covid-19 variants BF.7 and BA.5.1.7 spreading in india, cautions against new Omicron variants
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता - फोटो : Pixabay

क्या है विशेषज्ञों का सलाह?

कोविड-19 के बढ़ते खतरे को लेकर सीआईआई पब्लिक हेल्थ काउंसिल के अध्यक्ष और एम्स के पूर्व निदेशक, डॉ रणदीप गुलेरिया ने मीडिया रिपोर्ट्स में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। डॉ गुलेरिया कहते हैं, ये वैरिएंट्स नए खतरे के तौर पर कई देशों में देखे गए हैं, भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। इन वैरिएंट्स में और भी म्यूटेशन होने की आशंका है, ऐसे में इसके जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी को बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। विशेषकर देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, इस दौरान होने वाली भीड़ संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकती है, इस खतरे को सभी लोगों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Covid-19 variants BF.7 and BA.5.1.7 spreading in india, cautions against new Omicron variants
कोरोना से बचाव के उपाय करते रहने जरूरी - फोटो : pixabay

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

कोविड मामलों पर काम कर रहे इंटेंसिव केयर एक्सपर्ट डॉ चितरंजन सहाय कहते हैं, नए वैरिएंट्स के कारण वैसे तो गंभीर रोगों का खतरा नहीं है पर इससे किसी को सुरक्षित भी नहीं माना जा सकता है। जिस प्रकार की इसकी प्रकृति है, उसने सभी लोगों में संक्रमण के खतरे को बढ़ा दिया है। यदि आप बाहर जा रहे हैं, विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तो मास्क जरूर पहनकर रखें। उच्च जोखिम वाले समूह, जैसे बुजुर्ग और कोमोरबिडीटी वालों को त्योहारी सीजन में बाहर जाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें संक्रमण फैलने की आशंका अधिक होती है। 

विज्ञापन
New Covid-19 variants BF.7 and BA.5.1.7 spreading in india, cautions against new Omicron variants
टीकाकरण वालों में संक्रमण के गंभीर रूप लेने का जोखिम कम - फोटो : Pixabay

वैक्सीनेटेड लोग सुरक्षित, पर बरतें सावधानी

डॉ सहाय कहते हैं, वैसे तो जिन लोगों का टीकाकरण (तीनों डोज लग गए हैं) हो गया है उनमें संक्रमण की स्थिति में लक्षणों के गंभीर रूप लेने का जोखिम बहुत कम है, पर त्योहारों में की गई जरा भी लापरवाही कोविड आउटब्रेक का कारण बन सकती है। पिछले दो साल में इसी तरह के ट्रेंड देखा गया है, इस बार हम सभी को ऐसे किसी भी जोखिम को लेकर पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करके इन वैरिएंट्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। त्योहारों में खरीदारी या किसी अन्य काम से बाहर जाते समय सुरक्षा के उपायों को लेकर कोई भी लापरवाही बिल्कुल न बरतें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed