फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये गड़बड़ आदतें आपको समय से पहले बना रही हैं बूढ़ा, अधिकतर लोग करते हैं ऐसी गलतियां

Sat, 22 Oct 2022 10:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
habits that make you older earlier, know what to avoid to stay fit and young at 50s
त्वचा को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनचर्या और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण न सिर्फ आप कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, साथ ही कम उम्र में ही बुढ़ापे जैसे कई लक्षणों के विकसित होने का भी जोखिम हो सकता है। 20 से 30 की आयु में हम दिनचर्या की आदतें जिस तरह की रखते हैं, उसका शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। कई गड़बड़ आदतों के चलते 30 की उम्र में भी आप 10 साल बड़े दिखने लगते हैं। यह आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के लिए भी समस्याकारक स्थिति हो सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आहार में कुछ एंटीएजिंग चीजों को भी शामिल कर सकते हैं, जो आपको उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दिखने वाले लक्षणों से बचाने में सहायक हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ गड़बड़ आदतों के बारे में जानते हैं जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही है, सभी लोगों को इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
habits that make you older earlier, know what to avoid to stay fit and young at 50s
आहार को रखें स्वस्थ और पौष्टिक - फोटो : Istock
आहार को लेकर गड़बड़ी

समय से पहले उम्र बढ़ने वाले संकेतों के लिए आहार की गड़बड़ी को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है। वसा, कार्बोहाइड्रेट, जंक-फास्ट फूड्स जैसे आहार का अधिक सेवन करना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट के अधिक सेवन के कारण शरीर में इंफ्लामेशन की दिक्कत हो सकती है। यह त्वचा में झुर्रियां का कारण बन सकती है। इस तरह के खाद्य पदार्थों को तेजी से वजन बढ़ाने वाला भी माना जाता है, जिसके कारण डायबिटीज-हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 
habits that make you older earlier, know what to avoid to stay fit and young at 50s
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब-धूम्रपान की आदत 

शराब-धूम्रपान की आदत को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है, यह शरीर को अंदर से काफी कमजोर कर देती है जिसका साफ असर त्वचा पर दिखने लगता है। नियमित रूप से शराब पीने वाले लोग अपने से अधिक उम्र के दिखने लगते हैं। शराब एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, जिसका अर्थ है कि इससे शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा धूम्रपान को कई क्रोनिक बीमारियों का कारण माना जाता है। शरीर बीमार होने से त्वचा की चमक खत्म होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
habits that make you older earlier, know what to avoid to stay fit and young at 50s
नींद की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock
नींद न पूरी होना गंभीर

अपर्याप्त नींद की समस्या को अध्ययनों में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए नुकसानदायक पाया गया है। लंबे समय तक नींद में व्यवधान बना रहना हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली, निर्णय लेने की क्षमता के साथ मस्तिष्क कार्यों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी भी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में तेजी का कारण बनती है। इस स्थिति में त्वचा के लोच में कमी, आंखों के नीचे की सूजन जैसी दिक्कतें दिखनी शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
habits that make you older earlier, know what to avoid to stay fit and young at 50s
त्वचा का ख्याल रखना सभी के लिए जरूरी - फोटो : istock
सूर्य के प्रकाश में ज्यादा रहना

सूर्य का प्रकाश शरीर को विटामिन डी प्रदान करता है पर इसके अधिक संपर्क में रहने वालों में त्वचा और रक्त वाहिकाओं पर कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव देखे गए हैं। यूवी किरणों के अत्यधिक संपर्क में आने से आपकी त्वचा की रक्त वाहिकाएं और त्वचा की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं। समय के साथ इसके कारण त्वचा पर झुर्रियां, भूरे धब्बे और गंभीर स्थितियों में त्वचा कैंसर तक का खतरा हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed