{"_id":"69f99f00923c2ff121030b6f","slug":"myth-and-fact-does-eating-fruits-at-night-reason-of-weight-gain-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Myth And Fact: रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Myth And Fact: रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें
Tue, 05 May 2026 03:53 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 05 May 2026 03:53 PM IST
सार
Myth And Fact: अक्सर आपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा कि रात के समय फल खाने से वजन बढ़ता है। ये बात कितनी सच है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें
- फोटो : AI
Myth And Fact: कई लोग रात को फल खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह मोटापे का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर घर के बड़े यह कहते सुना जाता है कि रात के समय फल खाने से वजन बढ़ जाता है। लेकिन क्या यह सच है?
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें
- फोटो : Freepik.com
ऐसे में बढ़ता है वजन
रात में फल खाने से वजन बढ़ना केवल तब होता है जब आपकी कुल कैलोरी की मात्रा अधिक हो और एक्सरसाइज कम की जाए। इसका मतलब यह है कि अगर आप दिन भर संतुलित आहार लेते हैं और हल्की या नियमित व्यायाम करते हैं, तो रात में फल खाने से वजन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

- फोटो : इंस्टाग्राम
ये फल रात में खा सकते हैं
हल्के फल जैसे सेब, पपीता और कम मात्रा में तरबूज रात के समय खाने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। ये फल पाचन में आसानी से टूट जाते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही, इनमें फाइबर होता है, जो पेट को भरा महसूस कराता है और देर रात भूख को नियंत्रित रखता है।
हल्के फल जैसे सेब, पपीता और कम मात्रा में तरबूज रात के समय खाने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। ये फल पाचन में आसानी से टूट जाते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही, इनमें फाइबर होता है, जो पेट को भरा महसूस कराता है और देर रात भूख को नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें
- फोटो : Freepik.com
इन फलों को खासे से बचें
केला और आम जैसे फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इन्हें रात में सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अधिक शुगर वाला फल खाने से रक्त शर्करा बढ़ सकती है, जिससे शरीर ऊर्जा को वसा में बदल सकता है।

रात में फल खाने से मिलते हैं ये फायदे
रात में फल खाने से पाचन और नींद दोनों में सुधार हो सकता है। हल्का और पौष्टिक फल पचने में आसान होता है और नींद के समय शरीर को आराम देने में मदद करता है।