फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दम लगाकर कसरत करने वालों को होता है 'मसल पेन', ऐसे करें दर्द को दूर

Thu, 06 Jun 2019 12:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
muscle pain after workout causes muscle soreness 5 relieve remedy

हर व्यक्ति शारीरिक स्वास्थ्य और संतुलित रहने के लिए वर्कआउट करता है लेकिन वर्कआउट करने के बाद बेशक आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है। हालांकि, इतनी मेहनत के बाद इसका असर आपकी मांसपेशियों पर पड़ता है। वर्कआउट के बाद अगर शरीर में दर्द होता है, तो इसका मतलब यह है कि आप ज्यादा दम लगाकर कसरत करते हैं। इस दौरान आपके टिशूज में क्रैक आ जाते हैं। ये दर्द 12 से 24 घंटों में पता चलता है और 2 से 3 दिन तक रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे वर्कआउट के बाद अपनाएंगे तो मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलेगी।  



 
muscle pain after workout causes muscle soreness 5 relieve remedy
स्ट्रेच 
आप जब भी वर्कआउट खत्म करते हैं, तो उसके बाद स्ट्रेचिंग करना न भूलें। वर्कआउट के दौरान मसल फाइबर्स छोटे हो जाते हैं। लेकिन, स्ट्रेचिंग से इनमें फर्क पड़ता है और बाद में दर्द कम जाता है।

। 
muscle pain after workout causes muscle soreness 5 relieve remedy
गतिविधि जारी रखें 
काफी दिन बाद वर्कआउट कर रहे हैं या पहली बार वर्कआउट कर रहे हैं तो मांसपेशियों में दर्द की वजह से जिम जाना ना छोड़ें। अगर अचानक से गतिविधि करना छोड़ देंगे तो सूजन और दर्द बढ़ सकता है। अपने ट्रेनर से मसल सोरनेस के उपाय पूछें, उसके बाद सारा दर्द दूर हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
muscle pain after workout causes muscle soreness 5 relieve remedy
डाइट 
बात कुछ भी हो हमेशा हेल्दी डाइट खाने की सलाह जरूर दी जाती है। हेल्दी प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स खाने से मसल टिशूज जल्दी ठीक होते हैं। आप प्रोटीन पाउडर ले सकते हैं क्योंकि इससे अमीनो एसिड बनते हैं, वह मसल्स को रिकवर करते हैं और मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
muscle pain after workout causes muscle soreness 5 relieve remedy
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खाएं 
जब मांसपेशियों के टिश्यूज़ ब्रेक होते हैं, तो उस जगह पर दर्द भी होता है और सूजन भी आ जाती है। इसे कम करने के लिए वो खाएं जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद हों, जैसे फिश, मीट, फ्लेक्स, एवोकैडो, अखरोट। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed