फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MIND Diet: शोधकर्ताओं ने माना- मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है ये डाइट प्लान, अल्जाइमर से बचाव में भी इसके लाभ

Sat, 05 Aug 2023 07:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Aug 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
mediterranean-dash diet intervention for neurodegenerative delay, MIND diet for brain health
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : iStock

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से योगाभ्यास और स्वस्थ-पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि आहार की गुणवत्ता और पौष्टिकता पर ध्यान देकर मस्तिष्क से संबंधित विकारों के जोखिमों को कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया, न्यूरोडीजेनेरेटिव समस्याओं के जोखिमों को कम करने और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए माइंड डाइट को काफी लाभकारी पाया गया है, जिसकी कई देशों में तेजी से डिमांड बढ़ रही है।



माइंड डाइट जिसे मेडिटेरेनियन-डैश डाइट के तौर पर जाना जाता है, इससे न्यूरोडीजेनेरेटिव समस्याओं को डिले किया जा सकता है, साथ ही मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में इसके लाभ हो सकते हैं। रश यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने विशेषतौर पर मस्तिष्क की समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए इस डाइट को प्लान किया है। 

mediterranean-dash diet intervention for neurodegenerative delay, MIND diet for brain health
माइंड डाइट मस्तिष्क के लिए लाभकारी - फोटो : Pixabay

माइंड डाइट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माइंड डाइट, मुख्यरूप से मेडिटेरेनियन डाइट और डैश डाइट (डायट्री अप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन) को मिलाकर तैयार किया गया है, इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। माइंड डाइट में विशिष्ट रूप से उन खाद्य पदार्थों पर जोर देता है जो मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और संज्ञानात्मक समस्याओं के जोखिम को कम करने के साथ अल्जाइमर रोग जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों से बचाने में लाभकारी हो सकते हैं।

इसमें साबुत अनाज, पत्तेदार और अन्य सब्जियों, जामुन, फलियां, नट्स, पोल्ट्री, मछली, ऑलिव ऑयल के सेवन को बढ़ावा दिया जाता है।

mediterranean-dash diet intervention for neurodegenerative delay, MIND diet for brain health
स्वस्थ आहार से मस्तिष्क को लाभ - फोटो : Pixabay

माइंड डाइट से बू्स्ट होता है मस्तिष्क की सेहत

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि दिनचर्या में माइंड डाइट को शामिल करना मस्तिष्क की समस्याओं से बचाने और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के खतरे को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि माइंड का सेवन अल्जाइमर रोग के विकास के जोखिम को 53% तक कम कर देता है। इसके अलावा इस डाइट प्लान में शामिल जामुन, पत्तेदार साग और नट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ मस्तिष्क कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mediterranean-dash diet intervention for neurodegenerative delay, MIND diet for brain health
माइंड डाइट से न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों का जोखिम होगा कम - फोटो : iStock

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों पर दिया जाता है ध्यान

माइंड डाइट में सैल्मन जैसी वसायुक्त मछलियों के सेवन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ये फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य, संज्ञानात्मक कार्य में सुधार और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला पाई गई है।

इसके अलावा माइंड डाइट मस्तिष्क कोशिकाओं के इंफ्लामेशन को कम करने में भी लाभकारी मानी जाती है, जिससे संज्ञानात्मक गिरावट और न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों का जोखिम कम हो सकता है।

विज्ञापन
mediterranean-dash diet intervention for neurodegenerative delay, MIND diet for brain health
माइंड डाइट से पूरे शरीर को कई प्रकार के लाभ - फोटो : iStock

मस्तिष्क-स्वस्थ पोषक तत्वों का सेवन बढ़ाना

माइंड डाइट में विटामिन-ई, फोलेट और विटामिन-बी जैसे मस्तिष्क स्वास्थ को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्व होते हैं, ये संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाए रखने और कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के खतरे को कम करने में आपके लिए लाभकारी हैं। साबुत अनाज और डार्क चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थ, इस डाइट प्लान का हिस्सा हैं जो मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed