फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भाशय में बनने वाली गांठ के क्या हैं कारण और खानपान के जरिए कैसे कर सकते हैं बचाव

Tue, 08 Oct 2019 02:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
lumps made in utrus rsoli causes prevention with food

महिलाओं में गर्भाशय में गांठों की समस्या आजकल बहुत तेजी से फैलती नजर आ रही है। इसे रसौली नाम से भी बहुत से लोग जानते हैं। रसौली की शुरुआत में यह बहुत ही छोटे दाने के रूप में रहती है और धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता जाता है। बहुत बार महिलाएं इस बीमारी के बारे में किसी से बात नहीं करती है और बहुत सी तकलीफों को सहन करती हैं। लेकिन इन गांठों को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है क्योंकि ये आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। आइए जानें इन गांठों के कारण और बचाव।

lumps made in utrus rsoli causes prevention with food
- फोटो : social media
गर्भाशय में गांठ बनने के कारण

रसौली बनने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इनमें एस्ट्रोजन हार्मोन का ज्यादा मात्रा में बनना या फिर कोई आनुवांशिक कारण हो सकता है। बहुत बार महिलाओं द्वारा ली जानी वाली गर्भ निरोधक गोलियों के कारण भी गर्भाशय में गांठे बनने लगती हैं। इसके अलावा मोटापा, खानपान का सही न होना, पीरियड्स सही समय पर न होना या फिर 40 के बाद मेनोपॉज की वजह से एस्ट्रोजन का स्त्राव बढ़ जाता है।


 
lumps made in utrus rsoli causes prevention with food
रसौली होने के लक्षण

मासिक धर्म में भारी रक्त स्त्राव, अनियमित मासिक चक्र, पेट के नीचे हिस्से में दर्द, प्राइवेट पार्ट से खून आना, एनीमिया, कमजोरी महसूस होना। इसके साथ ही अगर प्राइवेट पार्ट से बदबूदार डिस्चार्ज या पेशाब रुक-रुककर आना शामिल है। अगर शरीर में इस तरह के लक्षण दिखें तो फिर रसौली के संकेत हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lumps made in utrus rsoli causes prevention with food
गर्भाशय में गांठ से बांझपन का खतरा

गर्भाशय में गांठ की वजह से अंडाण और शुक्राणु का निषेचन नहीं होने के कारण बांझपन की समस्या हो जाती है। आनुवांशिक रूप से होने वाला मोटापा भी इसका एक कारण है।


 
विज्ञापन
lumps made in utrus rsoli causes prevention with food
- फोटो : pixa
कैसे करें बचाव

अपने खानपान को सही रखकर, पानी पीने और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करके महिलाएं इस समस्या से बच सकती हैं। साथ ही योग का भी बहुत फायदा होता है। खाने में इन चीजों का सेवन करने से गांठों से बचाव हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed