फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: भोजन का स्वाद बढ़ाने से लेकर वजन कम करने में भी कारगर हैं ये पत्तियां, क्या आपने किया सेवन?

Mon, 13 Jun 2022 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Leaves For Weight Loss From Curry To Coriander Leaves Benefits In Hindi
वजन कम करने के लिए उपाय - फोटो : iStock

वजन बढ़ना और इसे कम करने के लिए तमाम तरह के प्रयत्न करते रहना, मौजूद समय में काफी सामान्य हो गया है। भारत में अधिक वजन के शिकार लोगों की संख्या 40.3 फीसदी से अधिक है। अध्ययनों में अधिक वजन की समस्या को शरीर में तमाम तरह की बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारक के रूप में बताया जाता है। डायबिटीज से लेकर हृदय रोग तक के लिए वजन बढ़ने की समस्या को खतरनाक माना जाता रहा है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को बचपन से ही वजन को नियंत्रित करते रहने वाले उपाय करने की सलाह देते हैं। आहार से लेकर जीवनशैली को ठीक रखने तक के उपाय, वजन को नियंत्रित करने में मददगार माने जाते हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने में कुछ प्रकार की पत्तियों का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है? विशेषज्ञ बताते हैं, रसोई में मौजूद कुछ हरी पत्तियों का उपयोग करके न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिल सकती है, साथ ही यह आपके शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ पत्तियों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करके आप मोटापे की समस्या को कम कर सकते हैं?

Leaves For Weight Loss From Curry To Coriander Leaves Benefits In Hindi
करी पत्ते के लाभ - फोटो : getty images

करी पत्ते से कंट्रोल रहता है वजन

करी पत्ते, दक्षिण भारतीय व्यंजनों में ज्यादा प्रयोग में लाए जाते हैं। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाने में सहायक हैं साथ ही इसमें मौजूद घटक शरीर के लिए अन्य कई तरह से भी लाभदायक भी हो सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं, हर सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। करी पत्ते कई प्रकार के पोषक तत्वों और पौधे-आधारित यौगिकों से भरपूर होते है। इसमें  महानिम्बाइन नामक अल्कलॉइड पाया जाता है जो वजन और लिपिड की मात्रा को कम करने के साथ फैट को काटने, मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने और शरीर में वसा के जमाव को कम करने में मदद करता है। 

Leaves For Weight Loss From Curry To Coriander Leaves Benefits In Hindi
अमरूद के पत्तों के फायदे - फोटो : Pixabay

अमरूद के पत्तों के लाभ

कुछ अध्ययनों में अमरूद के पत्तों को भी वजन कम करने में मददगार माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं, अमरूद के पत्तों का सेवन वजन घटाने में सहायक हो सकता है। चूहों पर किए गए शोध से पता चलता है कि अमरूद का पत्ता रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। इसके अलावा अमरूद के पत्ते में कैटेचिन, क्वेरसेटिन और गैलिक एसिड सहित एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ वजन घटाने  में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

हालांकि भोजन के स्वाद को बढ़ाने में इस पत्ते का उपयोग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leaves For Weight Loss From Curry To Coriander Leaves Benefits In Hindi
ऑरेगैनो के लाभ - फोटो : istock

ऑरीगैनो से कम होता है वजन

ऑरीगैनो, इतालवी भोजन का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर ये पत्तियां न केवल शरीर में इंसुलिन के नियमन में मदद करती है बल्कि शरीर को आकार में भी रखती है। यह एक उत्कृष्ट जड़ी-बूटी है जो वजन बढ़ने की समस्या को कम करके कब्ज को रोकने में आपके लिए मददगार हो सकती है। 

विज्ञापन
Leaves For Weight Loss From Curry To Coriander Leaves Benefits In Hindi
धनिया की पत्ती के फायदे - फोटो : Pixabay

धनिया की पत्तियां

वजन कम करने के लिए धनिया की पत्तियों को भी काफी लाभकारी प्रभावों वाला माना जाता है। धनिया की पत्तियां कई प्रकार के ऐसे खनिजों और विटामिन्स से भरपूर होती हैं जो वजन और मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-बी और फोलिक एसिड की मात्रा के साथ क्वेरसेटिन नामक एक महत्वपूर्ण तत्व पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक हो सकता है। हर घर में इन पत्तियों का सेवन कई प्रकार से किया जाता रहा है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed