फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: कोविड-19 के कारण बढ़ी मस्तिष्क में सूजन और तंत्रिकाओं की समस्या, यह चौंकाने वाली बात भी सामने आई

Fri, 08 Apr 2022 01:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Apr 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Latest study says covid-19 causes for brain swelling nerve damage problems
कोविड-19 में मस्तिष्क एंव तंत्रिकाओं की समस्या - फोटो : iStock

पिछले दो साल से अधिक समय से दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बने कोरोना संक्रमण ने लोगों की सेहत को कई प्रकार से प्रभावित किया है। सिरदर्द और जुकाम से लेकर फेफड़ों और पाचन की समस्याओं तक, अलग-अलग वैरिएंट्स के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। कोरोनावायरस को मुख्यरूप से श्वसनतंत्र को लक्षित करने वाला माना जाता रहा है, ऐसे में इसके अबतक सभी वैरिएंट्स के कारण लोगों में सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतें देखने को मिलती रही हैं। इसके अलावा डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट्स से संक्रमितों में सिरदर्द, भ्रम और कई तरह के अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी देखे गए हैं।



कोविड-19 संक्रमण के दौरान, यह रोग मस्तिष्क को कैसे लक्षित करता है, इस बारे में अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने हालिया अध्ययन में इसका पता लगाने की कोशिश की। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोनावायरस मस्तिष्क में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह को अवरुद्ध करने के साथ मस्तिष्क की गंभीर सूजन और गंभीर चोट जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक कोविड-19 संक्रमितों में न्यूरोलॉजिकल लक्षणों को गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। 

Latest study says covid-19 causes for brain swelling nerve damage problems
कोविड-19 के कारण मस्तिष्क में सूजन - फोटो : Pixabay

कोविड-19 का मस्तिष्क पर असर

नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण मस्तिष्क पर होने वाले दुष्प्रभावों को जानने की कोशिश की। शोध के दौरान पाया गया कि कोरोनावायरस गंभीर स्थितियों में कई तरह से मस्तिष्क के लिए मुसीबतों का कारण बन सकता है।

यह अध्ययन नॉन ह्यूमन प्राइमेट मॉडल पर नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण से जुड़े न्यूरोपैथोलॉजी का पहला व्यापक मूल्यांकन माना जा रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं जिसे दीर्घकालिक स्तर पर बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

Latest study says covid-19 causes for brain swelling nerve damage problems
कोविड-19 की दीर्घकालिक समस्याएं - फोटो : iStock

 एसिम्टोमैटिक लोगों में भी देखे गए लक्षण
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि इस शोध में कई आश्चर्यजनक बातें सामने आई हैं। कई ऐसे प्रतिभागियों, जिनमें कोरोना के हल्के या एसिम्टोमैटिक संक्रमण था उनमें भी परीक्षण के दौरान न्यूरोलॉजिकल लक्षणों का पता चला। आश्चर्यजनक रूप से ऐसे ही कुछ प्रतिभागियों के मस्तिष्क में हल्के रक्तस्राव भी देखे गए हैं।

इस आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आपको हल्के लक्षण रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि आपमें कोरोना संक्रमण के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों का जोखिम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest study says covid-19 causes for brain swelling nerve damage problems
संक्रमण के खतरे को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट
अमेरिका स्थित तुलाने विश्वविद्यालय के प्रमुख अन्वेषक ट्रेसी फिशर ने इस अध्ययन के बारे में बताया कि यह काफी चौंकाने वाला है। जिन प्रतिभागियों को संक्रमण के दौरान श्वसन संबंधी महत्वपूर्ण लक्षणों का अनुभव नहीं हुआ था, उनसे बीमारी के गंभीर लक्षणों की आशंका कम मानी जा रही थी, हालांकि अध्ययन में ऐसे लोगों में भी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का पता चलना चिंता बढ़ाने वाली है।

विज्ञापन
Latest study says covid-19 causes for brain swelling nerve damage problems
न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण बढ़ सकती है दिक्कत - फोटो : iStock

न्यूरोलॉजिकल लक्षणों को लेकर बरतें सावधानी
शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी, उन शवों के परीक्षण में भी इससे मिलते-जुलते निष्कर्ष सामने आए हैं। इससे यह पता चलता है कि यह  नॉन ह्यूमन प्राइमेट मॉडल या प्रॉक्सी के रूप में भी काम कर सकता है, जिसके चलते लोगों को कई तरह की मस्तिष्क से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed