{"_id":"5cf39bd2bdec22076019f4fc","slug":"know-how-to-check-impurity-of-milk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना कहीं मिलावट वाला दूध तो नहीं पीते आप, ऐसे करें मिलावटी दूध की पहचान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोजाना कहीं मिलावट वाला दूध तो नहीं पीते आप, ऐसे करें मिलावटी दूध की पहचान
Mon, 03 Jun 2019 09:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना दूध पीना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल है। ये आदत तो अच्छी है लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि जिस चीज को आप अपनी सेहत बनाने के लिए चाव से पी रहे हैं, उसे खरीदते कहां से हैं। साथ ही, दूध पीने से पहले दो बार सोचिए कि कहीं आप जो दूध पी रहे हैं, उसमें मिलावट तो नहीं है। मिलावट में कुछ भी हो सकता है, डिटर्जेंट भी। तो आपके लिए ये जानना बहुत आवश्यक है कि दूध में हुई मिलावट को कैसे पहचाने?
कई बार डेयरी प्लांटों में छापेमारी के दौरान पाया गया है कि दूध में डिटर्जेंट और यूरिया जैसे रासायनिक पदार्थ मिलाए जा रहे हैं। आप भले ही दूध को पोषण के लिए पी रहे हो लेकिन दूध कि मिलावट कहीं सेहत को बिगाड़ ना दे इसलिए मिलावट की पहचान करना बेहतर है।
एेसे करें दूध में डिटर्जेंट की पहचान
-5 से 10 ml दूध और उतनी ही मात्रा में पानी लें।
-उसे अच्छी तरह से मिलाएं।
-अगर दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया होगा, तो उसमें घना झाग दिखेगा।
-अगर दूध में डिटर्जेंट की मिलावट नहीं होगी, तो झाग की एक पतली सी परत दिखेगी।
-5 से 10 ml दूध और उतनी ही मात्रा में पानी लें।
-उसे अच्छी तरह से मिलाएं।
-अगर दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया होगा, तो उसमें घना झाग दिखेगा।
-अगर दूध में डिटर्जेंट की मिलावट नहीं होगी, तो झाग की एक पतली सी परत दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एेसे करें दूध में स्टार्च की पहचान
-2-3 ml दूध के सैंपल में 2-3 ड्रॉप टिंक्चर आयोडिन की डालें।
-अगर दूध नीले रंग का दिखता है, तो उसमें स्टार्च मौजूद है।
-2-3 ml दूध के सैंपल में 2-3 ड्रॉप टिंक्चर आयोडिन की डालें।
-अगर दूध नीले रंग का दिखता है, तो उसमें स्टार्च मौजूद है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अधिकतर लोकल डेयरी प्लांट गर्मियों में दूध की मांग बढ़ने पर मिलावट करके दूध की आपूर्ति करते हैं। पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया के अनुसार देश में बेचे जा रहे 68.7 फीसदी दूध एफएसएसएआई के मानक से निम्न स्तर के बेचे जा रहे हैं। मिलावटी दूध में आमतौर पर डिटर्जेंट, कास्टिक सोड, ग्लूकोज, सफेद पेंट और रिफाइंड तेल मिलाए जाते हैं।