सुंदर दिखने के लिए हमेशा पार्लर जाने की जरूरत नहीं, इन छोटी-छोटी बातों में छिपा है सुंदरता का राज
रोजाना निश्चित समय पर सोएं। अगर आप रात में सोएंगी नहीं तो दिन भर थकी-थकी सी रहेंगी। टिश्यू व सेल्स को तरोताजा रखने के लिए भरपूर नींद जरूरी है। त्वचा को तरोताजा रखने को रात में एक अच्छी सी नाइट क्रीम लगाएं।
हर दूसरे दिन शैंपू करें
बालों का रूखापन एक आम समस्या है। चारों तरफ प्रदूषण है, धूप का प्रकोप है, काम का बोझ और स्ट्रेस है। इससे बाल खराब हो रहे हैं। बालों का ख्याल रखना जरूरी है। मेकअप करें या न करें लेकिन हर दूसरे दिन शैंपू करना जरूरी है। इससे आप सुंदर भी दिखेंगी और बाल भी आपके खिलखिलाते रहेंगे। इसी तरह हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करें। तेल लगाने के बाद बालों में गर्म तौलिया लपेटें। मसाज के लिए नारियल तेल सबसे बेस्ट होता है। इसके अलावा महीने में एक बार बालों में मेहंदी लगाएं। हर दो-चार महीने में हेयर कट जरूरी है। जब कुछ समझ में न आए तो अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से बाल कटवा लें।
सनस्क्रीन से सुंदरता तो नहीं बढ़ती, लेकिन यह आपकी त्वचा को तेज धूप से बचाती है। अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। धूप से बचने के लिए हर चार घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ब्राउन स्पॉट और झुर्रियां भी इन्हीं अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण होती हैं। घर में हो या बाहर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।