फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: क्या कॉस्मेटिक सर्जरी भी हो सकती है जानलेवा? कन्नड़ अभिनेत्री की मौत ने उठाए कई सवाल, जानिए विशेषज्ञ की राय

Thu, 19 May 2022 01:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 May 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Kannada actress Chethana dies after fat-free liposuction surgery, Know all about its complications
कन्नड़ एक्ट्रेस की मौत - फोटो : amar ujala

Medically Reviewed By-


डॉ. समीर प्रभाकर, 
सीनियर कंसल्टेंट
(प्लास्टिक सर्जरी)



अभिनय और पर्दे की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों के लिए अपने लुक को मेंटेन रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। सुंदर और फिट दिखने के लिए अक्सर अभिनेता-अभिनेत्री कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे उपायों को प्रयोग में लाते रहते हैं। ये चिकित्सकीय उपाय आपको खूबसूरत बनाने में तो मदद कर सकते हैं, पर कुछ स्थितियों में इसके कारण गंभीर और जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। हाल ही में सामने आए कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री चेतना राज की मौत के मामले ने इस बारे में एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री चेतना ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी कराई। हालांकि इस दौरान कुछ जटिलताओं के चलते उनके फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगा। यह स्थिति उनके लिए जानलेवा साबित हुई। अभिनेत्री के माता-पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटना के बाद अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर प्लास्टिक सर्जरी या शरीर से अतिरिक्त फैट निकालने के लिए की जाने वाली सर्जरी कितनी सुरक्षित है, किन स्थितियों में यह जानलेवा हो सकती है? क्या ऐसे उपायों को सुरक्षित नहीं माना जा सकता है?

Kannada actress Chethana dies after fat-free liposuction surgery, Know all about its complications
'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत - फोटो : Pixabay

अस्पताल में सुविधाओं की कमी का आरोप

अभिनेत्री की मौत को लेकर परिजनों का आरोप है कि जिस अस्पताल में सर्जरी की गई वहां उपयुक्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। बावजूद इसके डॉक्टर्स ने सर्जरी किया। परिजनों ने मीडिया को बताया कि अभिनेत्री, अधिक वजन से परेशान रहती थी, इसलिए उसने वजन कम कराने के लिए 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प चुना था। सर्जरी के दौरान उत्पन्न जटिलताओं के कारण उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता थी, हालांकि अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि बिना सभी सुरक्षा उपायों का ध्यान रखे डॉक्टर्स ने यह सर्जरी की जिसके कारण अभिनेत्री की मौत  हुई।

Kannada actress Chethana dies after fat-free liposuction surgery, Know all about its complications
कॉस्मेटिक सर्जरी की जटिलताएं - फोटो : pexels.com

लाइपोसक्शन की जटिलताएं

प्लास्टिक सर्जरी की जटिलताओं और इसके जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट और सर्जन डॉ समीर प्रभाकर से संपर्क किया। डॉ समीर कहते हैं, वैसे तो प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी (लाइपोसक्शन) सुरक्षित मानी जाती है, पर हर सर्जरी में जटिलताओं की संभावना भी बनी रहती है।

इसके लिए सामान्यतौर पर किसी भी सर्जरी से पहले सभी तरह के बैकअप और आपातकालीन व्यवस्थाओं को तैयार कर लिया जाता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मरीज को जरूरी चिकित्सकीय सहायता मिल सके। कन्नड़ अभिनेत्री की सर्जरी के दौरान संभवत: इन्हीं बातों का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण इस तरह की समस्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actress Chethana dies after fat-free liposuction surgery, Know all about its complications
वजन कम करने के लिए सर्जरी - फोटो : Istock

कॉस्मेटिक और बेरिएट्रिक सर्जरी

डॉ समीर कहते हैं, सबसे पहले हम सभी को यह समझना जरूरी है कि कॉस्मेटिक सर्जरी सुंदर दिखने के लिए किया जाने वाला उपाय है, जबकि बेरिएट्रिक सर्जरी, अधिक वजन से परेशान लोगों को लिए एक विकल्प होता है। कॉस्मेटिक सर्जरी के दौरान भी अक्सर लोग, कुछ वजन कम करने वाले उपायों की मांग करते हैं। 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी उसी की एक तरीका है। सर्जरी करने से पहले आदर्श रूप से डॉक्टरों और मरीज-परिजनों को, सभी आवश्यक आपातकालीन व्यवस्थाओं की निगरानी कर लेनी चाहिए, जिससे किसी भी दुर्घटना से बचाव किया जा सके। इसमें बरती गई लापरवाही जानलेवा हो सकती है। 

यहां पढ़ें-  बेरिएट्रिक सर्जरी के बारे में जानिए

विज्ञापन
Kannada actress Chethana dies after fat-free liposuction surgery, Know all about its complications
सर्जरी की सावधानियों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

लाइपोसक्शन कराने से पहले यह बातें जरूर जान लें

डॉ समीर कहते हैं, किसी भी प्रकार की सर्जरी, सिर्फ प्रशिक्षित सर्जन से ही कराएं। हेयर ट्रांसप्लांटेशन से लेकर कॉस्मेटिक सर्जरी तक, किसी भी तरह की सर्जरी करने के लिए सिर्फ सर्जन्स को ही अधिकृत किया गया है। हालांकि कम पैसों के चक्कर में ज्यादातर लोग इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। सर्जरी से पहले कई जांचें होती हैं, यह सुरक्षात्मक नजरिए से बहुत आवश्यक है। सर्जरी के लिए ऐसे हॉस्पिटल में जाएं, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, कॉस्ट कटिंग या प्राइवेसी के कारण छोटी क्लीनिक में जाने से बचें। 

सबसे महत्वपूर्ण बात, अक्सर लोग डर्मेटोलॉजिस्ट से सर्जरी या हेयर ट्रांसप्लांट करा लेते हैं। पर हमेशा ध्यान रखें कि डर्मेटोलॉजिस्ट को दवाइयों और स्किन की समस्याओं में विशेषज्ञता होती है, सर्जरी की नहीं। गाइडलाइन्स के मुताबिक, सर्जिकल प्रोसीजर केवल सर्जन ही कर सकते हैं, चाहे वह फैट रिडक्शन सर्जरी हो या हेयर ट्रांसप्लांटेशन। चिकित्सकों को स्वयं और मरीजों को भी इन मानकों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed