फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में सेहत के लिए बेहद लाभकारी है गुड़, पेट की बीमारी से लेकर खून की कमी में ऐसे है फायदेमंद

Thu, 16 Jan 2020 11:29 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
jaggery health benefits health benefits of gur
jaggery

गुड़ औषधीय गुणों से भरा है। सर्दियों में गुड़ खाने के कई फायदे हैं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। आपने अक्सर घरों में बड़े-बुजुर्गों के मुंह से चीनी की जगह  गुड़ खाने की सलाह सुनी होगी। इसकी वजह है कि गुड़ कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। गुड़ खाने से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है और पेट की कई समस्याओं में भी यह लाभकारी है। आइए जानते हैं गुड़ के फायदे...


 

Trending Videos
jaggery health benefits health benefits of gur
गुड़ - फोटो : अमर उजाला
अगर आप गुड़ नहीं खाते हैं तो इसे खाना शुरू कर दें क्योंकि यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। गुड़ पेट की समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। गैस से लेकर कब्ज तक की समस्याओं में गुड़ बेहद लाभकारी है। खाने के बाद गुड़ खाने से खाना पचता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है तो गुड़ खाएं क्योंकि गुड़ खाने से भूख अच्छी लगती है। रोज सुबह खाली पेट थोड़ा सा गुड़ खाने के बाद पानी पीने से आपकी कब्ज की समस्या दूर होती है। 

 
jaggery health benefits health benefits of gur
jaggery

गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। गुड़ खाने से शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। दरअसल जब आप रोज गुड़ खाते हैं तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है और खून की कमी दूर होती है। इसी वजह से एनिमिया के मरीजों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaggery health benefits health benefits of gur
Jaggery
गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो आपको हर रोज गुड़ खाना चाहिए। गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी है। गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। गुड़ खाने से माइग्रेन की समस्या में भी आराम मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed