अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से डायबिटीज की बीमारी आम हो गई है। डायबिटीज में आपको अपने आहार का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। अगर आपने खानपान में जरा भी लापरवाही की तो आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को क्या घी खाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं डायबिटीज में घी आपको फायदा पहुंचाता है या नुकसान...
डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है देसी घी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर घी को चावलों के साथ खाया जाए तो यह चावलों में मौजूद शुगर को पचाने में मदद करता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने में देसी घी का इस्तेमाल करें। यह घी गाय का हो तो ज्यादा अच्छा है। डायबिटीज के मरीज प्रभावी तरीके से वजन कम करने में घी की मदद ले सकते हैं। घी के सही सेवन से शरीर में जमा वसा को पिघलाया जा सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
देसी घी या स्वस्थ वसा यानी हेल्दी फैट का स्रोत है, जो आपके खाए जा रहे भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे मधुमेह प्रबंधन सुनिश्चित होता है। देसी घी पाचन तंत्र के सुचारू कामकाज को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। अपनी रेगुलर डाइट में घी की सही मात्रा शामिल करना कब्ज से भी राहत दिला सकता है। देसी घी का इस्तेमाल कितना करना है इसे आप अपने डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट से जरूर जान लें।