फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: एनीमिया के पीछे कहीं आपके डाइट की ये गड़बड़ी तो नहीं है वजह? महिलाएं जरूर जान लें ये बातें

Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

एनीमिया में सिर्फ आयरन वाली चीजें खाना ही पर्याप्त नहीं माना जाता। खासकर पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन-सी जरूरी है। नींबू और संतरा इसके आसान स्रोत हैं। इन्हें आयरन वाले भोजन के साथ शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Iron Deficiency Foods That Improve Iron Absorption Vitamin C Can Help
एनीमिया की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में सुधार करना सबसे जरूर माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हम सभी अगर अपने खान-पान को ही ठीक कर लें तो इससे कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। क्या आपको डाइट से शरीर के लिए जरूरी सभी न्यूट्रिशन प्राप्त हो रहे हैं?



हमें खान-पान के जरिए रोजाना विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन सहित अन्य न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चिंता की बात ये है कि ज्यादातर लोगों की डाइट शरीर के लिए पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। जंक-प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजें खाने की आदत लोगों में पोषक तत्वों की कमी का कारण बनती जा रही है। भारतीय महिलाओं में से 57% से अधिक एनीमिया का शिकार हैं।

एनीमिया का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सिर्फ आयरन की कमी आती है। लेकिन सवाल यह है कि जो लोग पौष्टिक खाना खाते हैं उनमें इसकी कमी क्यों बढ़ती जा रही है?

Iron Deficiency Foods That Improve Iron Absorption Vitamin C Can Help
खून की कमी की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्यों जरूरी है शरीर में आयरन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ आयरन वाली चीजें ही खाना पर्याप्त नहीं है।
 

  • भोजन में मौजूद आयरन का एक हिस्सा शरीर आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता। विटामिन-सी इस प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए आयरन वाली चीजों के साथ विटामिन-सी वाली चीजें खाना भी जरूरी है।
Iron Deficiency Foods That Improve Iron Absorption Vitamin C Can Help
खट्टे फल खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

नींबू और संतरा हो सकते हैं फायदेमंद?

नींबू और संतरा आयरन के स्रोत नहीं हैं, बल्कि इनमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, हालांकि ये  शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह भोजन में मौजूद नॉन-हीम आयरन यानी मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले आयरन के शरीर में अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए दाल, चना, राजमा, हरी सब्जियों या अन्य आयरन वाले भोजन के साथ नींबू या विटामिन-सी वाली दूसरी चीजें लेना फायदेमंद हो सकता है।
 

  • आयरन शरीर के लिए जरूरी खनिज है और इसकी कमी से आयरन-डिफिशिएंसी एनीमिया हो सकता है।
  • मांस-मछली से मिलने वाला हीम आयरन शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है, जबकि दाल-बीन्स, नट्स और सब्जियों से मिलने वाला नॉन-हीम आयरन आसानी से अवशोषित नहीं हो पाता है।
  • इसलिए शाकाहारी भोजन में विटामिन-सी वाली चीजों को शामिल करना जरूरी माना  जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Iron Deficiency Foods That Improve Iron Absorption Vitamin C Can Help
एनीमिया का खतरा - फोटो : Freepil.com

जान लीजिए ये बातें

विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है, लेकिन जिन लोगों को गंभीर एनीमिया हैं उन्हें डाइट में सुधार के साथ दवाओं और सप्लीमेंट्स की भी जरूरत हो सकती है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार आयरन की गोलियां और दूसरे परीक्षणों की सलाह दे सकते हैं। हालांकि आयरन के सप्लीमेंट खुद से नहीं लेना चाहिए। कई बार ये दवाएं फायदे की जगह दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से महिलाओं में खून की कमी का खतरा ज्यादा रहता है पर इसके क्या कारण हो सकते हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed