फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Fri, 04 Dec 2020 08:30 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 04 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Include these foods in the diet to increase eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के  समय ज्यादातर लोग या तो घंटो कंप्यूटर स्क्रिन के सामने काम करते हुए बिताते हैं या फिर फोन चलाते हुए। कंप्यूटर स्क्रिन और मोबाइल स्क्रिन से निकलने वाली किरणें हमारी आंखों पर बुरा असर डालती हैं। इसके अलावा बदलती हुई जीवनशैली से भी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।  जिससे आजकल समय से पहले ही लोगों के आखों की रोशनी कमजोर होने लगी है, आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपनी खान-पान की आदतों में सुधार किया जाए। आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर आहार लेना जरुरी होता है। जानते हैं किन चीजों को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को सही रखा जा सकता है।

Include these foods in the diet to increase eyesight
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरी सब्जियां
ज्यादातर लोग हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन अच्छे स्वास्थय और आंखों की रोशनी के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरुर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन  भरपूर मात्रा में पाया जाता है, आयरन हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है।
 
Include these foods in the diet to increase eyesight
बादाम - फोटो : pixabay

बादाम का दूध
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो हमारी आंखों में होने वाली बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। इसलिए सप्ताह में कम से कम तीन बार बादाम का दूध पीना सेहत के साथ आंखों के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Include these foods in the diet to increase eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मछली
मछली में हाई प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा मछली में विटामिन ए भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा रहता हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आंखों की रोशनी के लिए मछली आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। मछली का सेवन बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। 

विज्ञापन
Include these foods in the diet to increase eyesight
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay

गाजर
गाजर का जूस आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत कारगर माना जाता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा रहता ही है इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है। प्रतिदिन एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चश्मा नहीं लगता है। गाजर को सलाद के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed