खाना खाने के बाद डकार आना लगभग साधारण प्रक्रिया है और ऐसा ज्यादातर लोगों के साथ होता है कि जब पेट अच्छे से भर जाता है तो डकार आती है और कहते हैं कि खाना पच गया। लेकिन क्या आप जानते हैं जरुरत से ज्यादा बार-बार और दिनभर डकार आना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ये इस बात का इशारा करता है कि आपके पेट में पाचन क्रिया सुचारु रुप से नहीं चल रही है। तो आइए जानते हैं कि डकार आने की और कौन सी वजह हो सकती है।
{"_id":"5d1dd38e8ebc3e3cdd79c578","slug":"causes-of-too-much-belching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इन कारणों से आती है दिनभर जरुरत से ज्यादा डकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तो इन कारणों से आती है दिनभर जरुरत से ज्यादा डकार
Fri, 05 Jul 2019 09:07 AM IST
प्रशांत राय
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में हवा का भरना
खाते समय अगर आपके पेट में भी ज्यादा हवा भर गई तो भी डकार की समस्या हो जाती है। यदि आप बहुत बड़ा निवाला मुंह में डालकर, बिना ठीक ढंग से चबाये खा लेते हैं तो इससे पेट में हवा भर जाती है। इस स्थिति को एरोफेजिया कहते हैं। इसके लिए जरुरी है कि खाने को खूब चबाकर और छोटे निवालों का सेवन करें।

गलत खानपान
चना, उड़द जैसी दालों के अलावा कई तरह की सब्जियों, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से गैस की समस्या हो जाती है और पेट में कब्ज हो जाती है। इस वजह से भी डकार आने लगती है। इसलिए जरुरी है कि अपने खाने में फाइबर युक्त आहार को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

अगर आपका वजन अचानक से कम होने लगे
अगर कभी आपका वजन अचानक से घटने लगे तो भी डकार आना शुरु हो जाती है। जब आपका खाना ठीक से नहीं पचता है तो वजन तेजी से घटने लगता है। और ऐसा किसी एलर्जी या फिर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की वजह से हो सकता है। कभी कभी कम होते वजन के साथ डकार आती है तो ये पेट के कैंसर की तरफ भी इशारा करता है।

तनाव है एक वजह
आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत से लोगों में बार बार डकार आने की वजह तनाव भी होता है। जीवन में आने वाले किसी बड़े भावनात्मक परिवर्तन या फिर तनाव की वजह से भी डकार की समस्या हो जाती है। एक शोध में पता चला है कि 65 प्रतिशत लोगों में डकार आने की वजह जरुरत से ज्यादा तनाव भी है।