फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blood Pressure: आपको भी है ब्लड प्रेशर की समस्या? इन तीन बातों पर ध्यान देना सबसे जरूरी

Wed, 17 Jul 2024 08:45 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Jul 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
important things to know if you have High Blood Pressure know it in hindi
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik

ब्लड प्रेशर बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उन्हें हृदय रोग, हार्ट अटैक-स्ट्रोक से लेकर किडनी से संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है, इसे नियंत्रित रखने के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप हृदय रोगों (मृत्यु का प्रमुख कारण) और स्ट्रोक (मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण) का प्रमुख जोखिम कारक है। आंकड़े बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं के कारण प्रतिदिन 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।

important things to know if you have High Blood Pressure know it in hindi
ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जरूरी बात ये है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली अधिकांश स्वास्थ्य समस्याओं और मौतों को रोका जा सकता है। अगर ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखा जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा खतरे से भी बचाव किया जा सकता है। 

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें तीन बातों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। इसकी मदद से आप रक्तचाप को कंट्रोल रख सकते हैं।

important things to know if you have High Blood Pressure know it in hindi
ब्लड प्रेशर की जांच जरूरी - फोटो : istock

1. नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की निगरानी जरूरी

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर (हाई या लो कोई भी) की दिक्कत हो उन्हें नियमित अंतराल पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए। इसके लिए आप घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने वाली मशीन रख सकते हैं। नियमित टेस्टिंग के परिणाम की एक चार्ट बनाएं और समय-समय पर इस आधार पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें। अगर आपको ब्लड प्रेशर की रीडिंग में कोई अंतर नजर आता है तो सावधान हो जाएं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात में अपने रक्तचाप की दवाएं लेना बेहतर हो सकता है। हालांकि इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
important things to know if you have High Blood Pressure know it in hindi
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : istock

कहीं आपको हार्मोनल समस्याएं तो नहीं?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट कहती है, कई शोध इस बारे में इशारा करते हैं कि ब्लड प्रेशर बढ़े रहने के लिए एल्डोस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि एक प्रमुख कारण हो सकती है। अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार अनियंत्रित बना रहता है तो डॉक्टर से हार्मोन टेस्ट के बारे में जरूर जान लें।  नियमित रूप से व्यायाम करना, पौष्टिक आहार का सेवन, शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखना रक्तचाप को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
important things to know if you have High Blood Pressure know it in hindi
शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है उनके लिए सबसे जरूरी है कि आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। नियमित रूप से व्यायाम, कार्डियो अभ्यास करके रक्तचाप और हृदय से संबंधित विकारों के जोखिम को कम कर सकते हैं। जो लोग कम सक्रिय रहते हैं, दिन का अधिकतर समय बैठे रहते हैं उनमें ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक देखा जाता है। ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए शरीरिक गतिविधि का ध्यान रखना जरूरी है।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed