फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको भी लंबे समय से नहीं आ रही है नींद तो हो जाइए सचेत, पड़ सकता है दिल का दौरा

Wed, 25 Nov 2020 10:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 25 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
if you are not getting proper sleep since long time, you may get heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

किसी भी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो सब लोग कहते हैं कि पता ही नहीं चला अचानक से दिल का दौरा पड़ गया जबकि ऐसा नहीं होता है। जिस व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है, उसे लक्षण पहले से ही दिख जाते हैं  लेकिन भारतीयों की आदत है कि वे सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि आगे चलकर बड़ी बीमारियों का रूप ले लेते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिल के दौरे के मामले में शरीर कुछ दिनों पहले से ही संकेत देने लगता है, लगभग एक महीने पहले से ही। इसलिए बहुत जरूरी है कि इन संकेतों को समझा जाए और उस अनुसार इलाज हो। आइए जानते हैं वे लक्षण जो हार्ट अटैक के एक महीने पहले से ही नजर आने लगते हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

if you are not getting proper sleep since long time, you may get heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चक्कर और ठंडा पसीना आना
रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होने से सही मात्रा में खून दिमाग तक नहीं पहुंचता है और इस वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको लगातार कई दिनों तक ठंडा पसीना आ रहा है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

if you are not getting proper sleep since long time, you may get heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

नींद न आना
हार्ट अटैक आने का सबसे अहम लक्षण है नींद की कमी। कई लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं वह डिप्रेशन और घबराहट से भी गुज़रते हैं। घबराहट से उच्च रक्तचाप होता है जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन और दिल के दौरे में सीधा सम्बन्ध है इसलिए बहुत जरूरी है कि हम सभी अच्छी नींद सोएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are not getting proper sleep since long time, you may get heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

 जबड़े में दर्द या कमजोरी
अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, प्रतिदिन जी मचल रहा है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।

विज्ञापन
if you are not getting proper sleep since long time, you may get heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सही तरीके से नहीं ले पा रहे हैं सांस
दिल के अलावा रक्त प्रवाह में कमी होने से जो दूसरा अंग सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है वह है फेफड़ा। फेफड़े में खून की कमी से आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप सही तरीके से सांस नहीं लेते हैं तो आपके दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचता है। इसलिए लंबी गहरी सांस लेना बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed