फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: उम्र बढ़ने के साथ वजन को नियंत्रित रखने पर दें ध्यान वरना घेर सकती हैं कई बीमारियां, ये तरीके हैं कारगर

Fri, 25 Feb 2022 04:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Feb 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
how to lose weight in 50s, obesity and risk of disease
फिटनेस का रखें पूरा ख्याल - फोटो : Pixels

उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की चुनौतियां भी बढ़ने लगती हैं। त्वचा, हड्डी और मांसपेशियों में कमजोरी से लेकर मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट की समस्या 50 साल की आयु के बाद आम है, यही कारण है कि सभी लोगों को कम आयु से ही सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, जिससे इस तरह की दिक्कतों को आगे बढ़ाया जा सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक 50  की आयु के बाद लोगों को सेहतमंद बने रहने के लिए शरीर के वजन को नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बढ़ा हुआ वजन हृदय रोग, डायबिटीज, गठिया और शारीरिक निष्क्रियता जैसी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं वैसे तो उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म रेट कम होने लगता है, हालांकि यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय हैं और वजन को नियंत्रित रखते हैं तो मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाए रख सकते हैं। मेटाबॉलिज्म रेट कम होने से स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। मसलन अगर आप बढ़ती उम्र के साथ अपने वजन को नियंत्रित रखने में सफल हो जाते हैं तो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि 50 की आयु में वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए क्या-क्या उपाय करना आपके लिए सहायक हो सकता है?

how to lose weight in 50s, obesity and risk of disease
वजन बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : iStock

वजन बढ़ने के साथ बढ़ जाती हैं बीमारियां
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन बढ़ना हर उम्र वाले लोगों की सेहत के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकता है, उम्र के साथ यह समस्या और भी गंभीर मुसीबतों का कारण बनती है। 50 की आयु के बाद यदि आपका वजन अधिक है तो गठिया और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। शरीर का पूरा भार घुटनों पर होता है, ऐसे में वजन के अनियंत्रित रहने से आपका चलना-उठना भी दुस्वार हो जाता है। बढ़ा हुआ वजन हृदय रोग के जोखिमों को भी बढ़ा देता है। 

how to lose weight in 50s, obesity and risk of disease
स्वस्थ आहार से वजन को करें नियंत्रित - फोटो : Pixabay

आहार का रखें विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बुजुर्ग हों या युवा, सभी लोगों को स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करना चाहिए। विशेषतौर पर बुजुर्गों में होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने और वजन को नियंत्रित रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसके लिए किसी आहार विशेषज्ञ से अपनी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर आहार की सूची बनवा लें। इसके अलावा फाइबर और प्रोटीन वाली चीजों का सेवन अधिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lose weight in 50s, obesity and risk of disease
रनिंग-वॉक का करें अभ्यास - फोटो : pixabay

शरीर को निष्क्रिय होने से बचाएं
उम्र बढ़ने के साथ लोग शरीर को अधिक आराम देने को फायदेमंद मानते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि शारीरिक निष्क्रियता के कारण वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना वॉक जरूर करें। वॉक करने से हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों का अभ्यास होता रहता है जिससे यह अंग तो स्वस्थ रहते ही हैं साथ ही वजन भी नहीं बढ़ता है। शारीरिक निष्क्रियता कुछ ही समय में आपको कई तरह के रोगों से घेर सकती है।

विज्ञापन
how to lose weight in 50s, obesity and risk of disease
शरीर को दें पर्याप्त आराम - फोटो : getty

पर्याप्त आराम और नींद
50 की आयु वाले लोगों को वजन को नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिनभर चलते रहे या योग-व्यायाम करते रहें। ऐसे लोगों को शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ पर्याप्त आराम और नींद लेना भी जरूरी होता है।  नींद यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि शरीर को अपने इष्टतम स्तर पर कार्य करने के लिए पर्याप्त आराम मिले ।प्रतिदिन 6-8 घंटे की निर्बाध नींद सुनिश्चित करें। नींद की कमी के कारण मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed