फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Long Lifespan: लंबी आयु पाने के लिए वैज्ञानिकों ने बताए दो कारगर तरीके, आज से ही कर दें शुरू ये काम

Sun, 13 Oct 2024 12:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Oct 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
how to live longer latest study says eating fewer calories may help extend life span
लंबी आयु कैसे प्राप्त करें? - फोटो : Freepik.com

दुनियाभर में बढ़ती तमाम प्रकार की क्रोनिक बीमारियां हमारी औसत आयु को कम करती जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो बीमारियां कुछ साल पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होती थीं वह अब कम आयु वालों को भी अपना शिकार बनाती जा रही हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्याएं 30 से भी कम आयु वालों को हो रही हैं। नतीजतन अब लंबी आयु पाना पहले की तुलना में काफी कठिन काम हो गया है।



ऐसे में सवाल ये है कि अगर आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो क्या करना चाहिए? इस बारे में शोध कर रही विशेषज्ञों की टीम ने बड़ी जानकारी साझा की है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया, लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो आहार में अभी से जरूरी बदलाव कर लें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि कैलोरी इंटेक कम करें और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे डाइट प्लान शुरू कर दें।

हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करने से न केवल वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह आपको लंबी आयु प्राप्त करने में भी सहायक है। 

how to live longer latest study says eating fewer calories may help extend life span
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

कैलोरी इंटेक कम करने से मिल सकता है लाभ

यूएस के जैक्सन प्रयोगशाला और साउथ सैन फ्रांसिस्को स्थित केलिको लाइफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने चूहों पर ये अध्ययन किया है। इसमें पाया गया है कि कैलोरी इंटेक कम करने से जीवनकाल बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कुछ आनुवंशिक फैक्टर भी लंबी आयु प्राप्त करने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अगर कम उम्र से ही हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करके इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय कर लिए जाएं तो लंबी आयु प्राप्त करना इतना भी कठिन नहीं है। 

how to live longer latest study says eating fewer calories may help extend life span
चूहों पर किए गए अध्ययन में क्या पता चला? - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 960 आनुवंशिक रूप से अलग-अलग प्रकार के मादा चूहों को शामिल किया। इन चूहों के अलग-अलग समूह को पांच अलग-अलग तरह के आहार दिए गए। इसमें सभी ग्रुप के चूहों के लिए प्रतिदिन की बेसलाइन कैलोरी को 60% या 80% तक सीमित किया गया। इसके अलावा चूहों को सप्ताह में एक या दो दिन लगातार उपवास कराया गया। इस तरह के डाइट पालन से शरीर में विशेष प्रकार के परिवर्तन देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to live longer latest study says eating fewer calories may help extend life span
शोध में क्या पता चला? - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

जैक्सन प्रयोगशाला में प्रोफेसर और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक गैरी चर्चिल कहते हैं, शोध के दौरान हम सभी जानना चाहते थे कि कैलोरी इंटेक कम करने और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय किस प्रकार से जीवनकाल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैंय़ 

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो चूहे जब चाहें और जो चाहे खा रहे थे वे औसतन 25 महीने तक जीवित रहे। जबकि जिन चूहों को इंटरमिटेंट फास्टिंग कराई गई और कैलोरी इंटेक कम थी उनका जीवनकाल औसतन 28 महीने तक देखा गया।

विज्ञापन
how to live longer latest study says eating fewer calories may help extend life span
खान-पान में सुधार करना जरूरी - फोटो : Freepik.com

इंसानों पर किया जाना है अध्ययन

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि कैलोरी इंटेक कम करने का सीधा असर वजन कम करने पड़ पड़ता है। इसके पहले के भी कई अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप वजन को कंट्रोल कर लेते हैं तो इससे भी लंबी आयु प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। 

वैज्ञानिकों ने बताया फिलहाल यह अध्ययन चूहों पर किया गया है, इंसानों पर इसके प्रभावों को जानने के लिए अभी शोध किए जाने की आवश्यकता है। हालांकि हमें उम्मीद है कि कैलोरी इंटेक के माध्यम से स्वास्थ्य में विशेष सुधार किया जा सकता है। आज जितनी बीमारियों से बचे रहेंगे जीवनकाल बढ़ने की संभावना उतनी अधिक होती है। इंसानों पर भी इस अध्ययन की जल्द योजना है।



------------------------
स्रोत और संदर्भ
Dietary restriction impacts health and lifespan of genetically diverse mice

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed