फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bone Health: हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम वाली चीजें ही पर्याप्त नहीं, इस विटामिन के बिना सब बेकार

Tue, 22 Oct 2024 06:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Oct 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
how to keep bones strong and healthy calcium and vitamin d for bone health
हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं - फोटो : Freepik.com

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जिन पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, कैल्शियम उनमें से एक है। ये पोषक तत्व हड्डियों और दांतों की संरचना को ठीक रखने और उन्हें मजबूती देने के लिए जरूरी माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को आहार में कैल्शियम वाली चीजों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।



दूध-दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को कैल्शियम का मुख्य स्रोत माना जाता है। आप कई अन्य खाद्य पदार्थों से भी इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

पर क्या हो अगर आपसे कहा जाए कि हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम का सेवन करना ही पर्याप्त नहीं है? इतना ही नहीं भले ही आप कैल्शियम का सेवन करते हैं पर शरीर में कुछ अन्य विटामिन्स की कमी है तो इससे सारी मेहनत बेकार हो सकती है?

हड्डियों को मजबूत बनाने और इससे संबंधित कई तरह की बीमारियों से बचे रहने के लिए आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है।

how to keep bones strong and healthy calcium and vitamin d for bone health
कैल्शियम वाली चीजों की जरूरत - फोटो : freepik.com

हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है कैल्शियम 

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों के लिए नियमित रूप से अपने आहार से कैल्शियम प्राप्त करना आवश्यक माना जाता है। अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार 19-50 वर्ष की आयु वाले पुरुषों और महिलाओं को नियमित रूप से 1,000 से 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। जिन लोगों में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं उनमें आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, दांतों की कमजोरी सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

आप दूध, दही, पनीर, सोया दूध, टोफू और कुछ सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों से कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं। 

how to keep bones strong and healthy calcium and vitamin d for bone health
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

पर सिर्फ कैल्शियम ही पर्याप्त नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से कैल्शियम का सेवन तो जरूरी है ही पर सिर्फ कैल्शियम ही हड्डियों और दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है। कैल्शियम के साथ आहार में विटामिन-डी वाली चीजों को भी शामिल किया जाना चाहिए। विटामिन-डी न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है साथ ही शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep bones strong and healthy calcium and vitamin d for bone health
विटामिन-डी - फोटो : freepik.com

विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण के लिए जरूरी

विटामिन-डी, कैल्शियम अवशोषण के लिए आवश्यक है। भले ही आप कैल्शियम वाली चीजें खाते हैं पर पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी के बिना, आपका शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता है। यही कारण है जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी हो जाती है उनकी हड्डियां काफी कमजोर होने लगती हैं।

यदि आपको सूर्य की रोशनी से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो भोजन में कुछ चीजों या फिर डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट का सेवन करना होता है जिससे शरीर अच्छी तरीके से कैल्शियम अवशोषण कर सके। 

विज्ञापन
how to keep bones strong and healthy calcium and vitamin d for bone health
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

कैल्शियम और विटामिन-डी के लिए क्या खाएं?

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी खाद्य पदार्थों को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा कुछ पत्तेदार हरी सब्जियों और नट्स-सीड्स में भी कैल्शियम होता है, इसे भी आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यदि आपके आहार में पर्याप्त कैल्शियम नहीं है, तो आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम बढ़ सकता है।

कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने के लिए दूध, पनीर, पत्तेदार सब्जियां, मशरूम, सोया वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। सूर्य की रोशनी को विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए सुबह कुछ वक्त धूप में जरूर बिताएं। 




-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed