फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर्स की सलाह: हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कम उम्र में ही हो सकता है हार्ट अटैक, ये चीजें सबसे हानिकारक

Mon, 19 Jun 2023 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
how is cholesterol bad for you, high cholesterol side effects and food high in cholesterol
कोलेस्ट्रॉल से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों के लिए जिन कारकों को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता रहा है, उनमें ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना प्रमुख है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक होता है और शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर को हार्मोन, विटामिन-डी और ऐसे पदार्थ बनाने के लिए कुछ कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है जो भोजन को पचाने में आपकी मदद करते हैं। पर अगर इसी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो यह धमनियों में रुकावट का कारण बन सकती है।



डॉक्टर कहते हैं, हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों में रोगियों में हाई बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर देखा जा रहा है, जो स्पष्ट करता है कि अगर आपको हृदय को स्वस्थ रखना है कि तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। अगर आप इसपर ध्यान नहीं देते हैं तो ये कम उम्र में ही हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या का कारण बन सकती है।

how is cholesterol bad for you, high cholesterol side effects and food high in cholesterol
कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

हाई कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोगों का जोखिम

अम उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अमित पेंडारकर कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब आपके खून में लिपिड (वसा) की मात्रा अधिक है, ये मोम जैसे जल में अघुलनशील प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, इस स्थिति को हाइपरलिपिडिमिया या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया भी कहा जाता है। आपके शरीर को कार्य करने के लिए सही मात्रा में लिपिड की आवश्यकता होती है। हालांकि यदि लिपिड की मात्रा अधिक है तो शरीर उन सभी का उपयोग नहीं कर पाता है ऐसे में अतिरिक्त लिपिड आपकी धमनियों में जमने लग जाते हैं। ये जमाव धीरे-धीरे धमनियों में रक्त के प्रवाह में रुकावट बढ़ाने लगता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

डॉक्टर कहते हैं, हमारे आहार में कई ऐसी चीजें हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। ऐसी चीजों का सेवन कम करके भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

how is cholesterol bad for you, high cholesterol side effects and food high in cholesterol
चीज से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Pixabay

'चीज' वाली चीजें कम खाएं

अगर आपको भी खाने में चीज की मात्रा अधिक रखना पसंद है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है। चीज स्लाइस (22 ग्राम) में लगभग 20 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। 162 लोगों पर 12-सप्ताह तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 80 ग्राम फुल-फैट चीज खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में बढ़ोतरी देखी गई है। डॉक्टर कहते हैं इस प्रकार की अधिक चिकनाई वाली चीजें रक्त में लिपिड की मात्रा को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how is cholesterol bad for you, high cholesterol side effects and food high in cholesterol
कम करें हाई कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें - फोटो : Pixabay

केक-आइसक्रीम, कुकीज भी नुकसानदायक

कुकीज, केक, आइसक्रीम, पेस्ट्री और अन्य मिठाइयां न सिर्फ डायबिटीज का जोखिम बढ़ाती हैं साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा इनमें ऐडेड शुगर, अस्वास्थ्यकर वसा और कैलोरी भी अधिक होती है, जिसके वजन बढ़ने से लेकर हृदय रोगों तक कई नुकसान हैं। इन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इस तरह के आहार को हृदय की सेहत के लिए हानिकारक पाया गया है। 

विज्ञापन
how is cholesterol bad for you, high cholesterol side effects and food high in cholesterol
डीप फ्राइड चीजों के नुकसान - फोटो : Pixabay

तले हुए खाद्य पदार्थ सबसे बड़ा खतरा

तले हुए खाद्य पदार्थों जैसे फ्रेंच फ्राइस, समोसे-पकौड़े आदि के अधिक सेवन को कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये हाई कैलोरी वाले होते हैं और इसमें ट्रांस फैट भी अधिक होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा देता सकता है। साथ ही, तले हुए खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से हृदय रोग, मोटापा और मधुमेह का खतरा भी अधिक होता है।

डीप फ्राइड चीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक प्रभावों वाला पाया गया है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed