फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Study: लंबे लोगों में हृदय रोगों का जोखिम कम, पर इन बीमारियों का खतरा अधिक, जानिए विस्तार से

Tue, 15 Nov 2022 04:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
how Height may be risk factor for health conditions, all you need to know about this study
हाइट और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा - फोटो : Getty Images

ऊंचे-लंबे कद को भले ही सामाजिक नजरिए से पसंदीदा माना जाता रहा हो, पर असल में लंबाई अधिक होना आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसके संभावित जोखिमों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। बड़े स्तर पर किए गए इस जेनेटिक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि किसी भी व्यक्ति की लंबाई, वयस्कता में उसमें कई प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। वीए ईस्टर्न कोलोराडो हेल्थ केयर सिस्टम के डॉ. श्रीधरन राघवन के नेतृत्व वाली अध्ययनकर्ताओं की टीम ने जोखिमों के बारे में अलर्ट किया है। 



इस शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने यह जानने की कोशिश की है कि महामारी विज्ञान के दृष्टिकोण से क्लीनिकल कंडीशन और ऊंचाई किस प्रकार से संबंधित है? इसमें टीम ने पाया कि लंबे लोगों में समय के साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है, हालांकि वृहद स्तर पर इसकी पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

how Height may be risk factor for health conditions, all you need to know about this study
लंबे लोगो में कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम - फोटो : istock

लंबाई और बीमारियों का जोखिम

जर्नल प्लस जेनेटिक्स में प्रकाशित अध्ययन में डॉ. श्रीधरन राघवन कहते हैं, इस अध्ययन में आनुवंशिक रूप से अनुमानित ऊंचाई के क्लीनिकल कंडीशन के बीच संबंधों के बारे में पता चलता है। दूसरे शब्दों में, ये ऐसी स्थितियां हैं जिनके लिए ऊंचाई एक जोखिम कारक या सुरक्षात्मक कारक हो सकती है। ऊंचाई को आमतौर पर बीमारियों के लिए जोखिम कारक नहीं माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबाई कुछ बीमारियों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

हालांकि लंबाई अधिक होना सिर्फ समस्याकारक ही नहीं है, यह आपमें हृदय रोगों के जोखिम को कम करने वाली भी स्थिति हो सकती है।

how Height may be risk factor for health conditions, all you need to know about this study
जीन और स्वास्थ्य विकार - फोटो : pixa

अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ताओं ने बताया, किसी व्यक्ति की लंबाई कितनी होगी यह आंशिक रूप से उनके माता-पिता से विरासत में मिले जीन पर निर्भर करती है। हालांकि पोषण, सामाजिक आर्थिक स्थिति और जनसांख्यिकी (उदाहरण के लिए, उम्र या लिंग) जैसे पर्यावरणीय कारक भी इसमें भूमिका निभाते हैं। इस संबंध का पता लगाने के लिए,  शोधकर्ताओं ने 2.80 लाख से अधिक लोगों के आनुवंशिक और चिकित्सा डेटा का अध्ययन किया। कई स्तर पर किए गए इस शोध के आधार पर वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आनुवंशिक रूप से अनुमानित ऊंचाई, करीब 127 प्रकार की चिकित्सा समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how Height may be risk factor for health conditions, all you need to know about this study
ऊंचाई से सेहत पर होने वाले प्रभाव - फोटो : Pixabay

क्या है शोधकर्ताओं का निष्कर्ष?

वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि लंबे लोगों में कोरोनरी हृदय रोगों का जोखिम कम पाया गया है पर यह एट्रियल फिब्रिलेशन, पेरीफेरल न्यूरोपैथी और सर्कुलेशन विकारों के जोखिमों को बढ़ा सकती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि लंबे लोगों में देखी गई न्यूरोपैथी की समस्याओं के कारण उनमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन और पेशाब से संबंधित समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है। हालांकि विस्तृत स्तर पर इन समस्याओं की पुष्टि के लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता हो सकती है। 


---------------
स्रोत और संदर्भ

A multi-population phenome-wide association study of genetically-predicted height in the Million Veteran Program

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed