फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: सिरदर्द से रहते हैं परेशान? हर बार दवाइयों की जरूरत नहीं, इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं तुरंत लाभ

Mon, 14 Feb 2022 06:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Feb 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
home remedies for headache and migraines, how to get relief from headache instantly
सिरदर्द को कैसे दूर करें? - फोटो : iStock

सिरदर्द एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे आप भी परेशान हुए होंगे। यह कई कारणों, जैसे तनाव, सिर पर दबाव बढ़ने, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसे कारकों के कारण हो सकता है। ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाओं के सेवन से आमतौर पर सिरदर्द आसानी से ठीक हो जाता है, पर अगर यह समस्या आपको लगातार बनी रहती है तो इस बारे में सावधान हो जाने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में रोजाना दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करना आपके लिए अलग तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए सिरदर्द के कारण को समझते हुए इसका सही उपचार किया जाना आवश्यक माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द की समस्या बनी रहती है उन्हें दवाइयों पर निर्भरता बढ़ाने से ज्याादा वैकल्पिक उपचारों पर ध्यान देना चाहिए।  सिरदर्द के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिनको आजमा कर आप तुरंत लाभ पा सकते हैं। इन उपायों को पालन में लाना भविष्य में सिरदर्द को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो सिरदर्द को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

home remedies for headache and migraines, how to get relief from headache instantly
सिरदर्द में क्या खाना चाहिए? - फोटो : Pixabay

मैग्नीशियम के सेवन से मिलता है लाभ
सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन करना मददगार हो सकता है। मैग्नीशियम, शरीर में अनगिनत कार्यों के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसमें रक्त शर्करा को नियंत्रित करने से लेकर और तंत्रिका तंत्र को आराम देने तक के लाभ शामिल हैं। साक्ष्य बताते हैं कि जिन लोगों को बार-बार माइग्रेन का सिरदर्द होता है, ऐसे लोगों को  मैग्नीशियम का सेवन अधिक करने की सलाह दी जाती है। केला, नट्स, काजू, मूंगफली आदि में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है।

home remedies for headache and migraines, how to get relief from headache instantly
सिरदर्द को दूर करने के तरीके - फोटो : Pixabay

तेल मालिश से मिलता है लाभ
सिरदर्द को आसानी से दूर करने के लिए मालिश करना सबसे आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके लिए आप कई तरह के तेलों को प्रयोग में ला सकते हैं। सिरदर्द होने पर पेपिरमिंट और लैवेंडर के तेल से मसाज करना लाभदायक माना जाता है। मालिश करने से रक्त का संचार बढ़ता है जोकि सिरदर्द के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। मसाज के बाद अंधेरे कमरे में सो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for headache and migraines, how to get relief from headache instantly
अदरक वाली चाय है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

अदरक वाली चाय
सिरदर्द को तुरंत दूर करने वाले तरीकों में अदरक वाली चाय को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता रहा है। अदरक वाली चाय सामान्य सिरदर्द के साथ माइग्रेन में भी मदद करती है। साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि अदरक पाउडर, माइग्रेन को कम करने में सामान्य दर्द निवारक दवा के समान प्रभावी हो सकता है। कुछ अन्य हर्बल टी के सेवन को भी इसमें लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
home remedies for headache and migraines, how to get relief from headache instantly
सिरदर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? - फोटो : Pixabay

कैफीन भी है फायदेमंद
कॉफी, चाय जैसे कैफीन युक्त पेय पीने से भी सिरदर्द को तुरंत कम करने में मदद मिल सकती है। सिरदर्द के लिए बनाई गई कुछ दर्द निवारक दवाओं में भी कैफीन को शामिल किया जाता है। एक समीक्षा अध्ययन के अनुसार, कैफीन तनाव, सिरदर्द या माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। कैफीन रक्त वाहिकाओं को आराम देती है, जो परिसंचरण को सुधारती हैं  तनाव को कम कर सकती हैं। पर ज्यादा कैफीन के सेवन से बचना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed