फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन घरेलू उपायों से दूर करें पैरों की बदबू की समस्या, हर जगह नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

Sun, 24 Jan 2021 08:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
home remedies for bad foot smell in hindi
पैरों की बदबू दूर करने के उपाय - फोटो : iStock

पैरों की बदबू एक ऐसी समस्या है, जिससे काफी लोग पीड़ित हैं और इसकी वजह से उन्हें कई जगहों पर शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। दरअसल, यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब लोग जूता या मोजा पहने हुए रहते हैं, क्योंकि ऐसी स्थिति में जब पैरों में पसीना आता है तो वह सूख नहीं पाता। पैरों से बदबू आने की इस समस्या को ब्रोमिहाइड्रोसिस के नाम से भी जाना जाता है।  हालांकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में... 

home remedies for bad foot smell in hindi
बेकिंग सोडा - फोटो : iStock

बेकिंग सोडा से दूर करें पैरों की दुर्गंध 

  • बेकिंग सोडा पैरों की दुर्गंध को खत्म करने का एक कारगर उपाय है। यह पसीने के पीएच को सामान्य बनाए रखता है और बैक्टीरिया को कम कर देता है। इसके लिए दो लीटर में पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और रात को 15-20 मिनट तक अपने पैरों को उसमें डूबोकर रखें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। इससे आपके पैरों की बदबू की समस्या खत्म हो जाएगी।  
home remedies for bad foot smell in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फिटकिरी भी है कारगर उपाय 

  • फिटकिरी कसैली होती है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच फिटकिरी पाउडर मिलाएं और इससे अपने पैरों को धोएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके पैरों की बदबू की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for bad foot smell in hindi
लैवेंडर का तेल - फोटो : Pixabay

लैवेंडर का तेल है पैरों की बदबू का इलाज 

  • लैवेंडर के तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने में असरदार हैं। पैरों की बदबू को दूर करने में यह बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप गर्म पानी में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डालें और 15-20 मिनट के लिए उसमें अपने पैरों को डालकर रखें। ऐसा दिन में दो बार कुछ दिनों तक करें। इससे पैरों की दुर्गंध की समस्या में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
home remedies for bad foot smell in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक और सिरका भी है एक उपाय 

  • पानी में सामान्य सिरका मिलाकर उससे पैरों को धोएं और फिर अदरक के रस को पैरों को मल लें। फिर गर्म पानी से पैरों को धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करें। इससे पैरों की बदबू की समस्या दूर हो सकती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed