अनुभव- 13 वर्ष
कोरोना के साथ ही एक समस्या जो कई लोगों में देखने में आ रही है वो है श्वास नली में सूजन। इसको लेकर लोग बहुत घबरा रहे हैं लेकिन श्वास नली में सूजन कोई आज की समस्या नहीं है। यह बहुत पुरानी समस्या है और जिसको आसानी से ठीक भी किया जा सकता है। सांस नली में सूजन होने पर कई बार सीने में भारीपन महसूस होने लगता है और दर्द सा भी महसूस होता है। कई लोगों को यह समस्या लंबे समय से चली आ रही होती है. ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमाकर इस समस्या से धीरे-धीरे ही सही पर राहत पाई जा सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए श्वास नली में आई सूजन को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
2 of 5
इसका रस निकाल लें
- फोटो : Pixabay
प्याज
श्वास नली में सूजन आने पर प्याज का उपाय बहुत पुराना है। इसे आजमाने पर राहत भी मिलती है। यदि श्वास नली में सूजन की समस्या पुरानी है तो मिक्सर में प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें एवं मिश्री मिलाकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करें और बुजुर्गों को यदि ये समस्या हो रही है तो रस का सेवन करने की बजाय प्याज को सब्जी के रूप में बनाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से श्वास नली की सूजन कम होने लगती है।
3 of 5
इस मिश्रण को दिन में दो बार लें
- फोटो : pixabay
सोंठ
श्वास नली में आई सूजन को कम करने के लिए सोंठ और काली मिर्च को पीस लें और इसमें हल्दी पाउडर मिला लें। तीनों को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो बार लें। एक बार में आधा चम्मच पाउडर लेकर ऊपर से गर्म पानी पी लें। एक सप्ताह तक यदि नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो अपने आप ही श्वास नली में सूजन और दर्द की समस्या कम होने लगेगी। इस मिश्रण को रोज एक तय समय पर लेने का नियम बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्म पानी से इसका सेवन करें
- फोटो : सोशल मीडिया
अदरक
अदरक भी इस समस्या में उपयोगी साबित होता है। आधी अदरक के साथ 5 बादाम और 7-8 मुनक्का को पीस लें और गर्म पानी से इसका सेवन करें। रात में सोते समय इसका सेवन करने से श्वास नली की जगह दर्द में राहत मिलेगी और आप आराम की नींद सो सकेंगे। यदि आपके शरीर की तासीर गर्म है तो अदरक की मात्रा को थोड़ा कम कर दें और अदरक से यदि आपको कोई नुकसान पहले नहीं पहुंचा है तब तो यह उपाय आपके लिए रामबाण है।
विज्ञापन
5 of 5
पान के रस में थोड़ा शहद मिलाएं
- फोटो : social media
पान
पान के रस का सेवन भी श्वसन नली में होने वाली सूजन की समस्या से राहत दिलाता है। गर्मियों में इसका सेवन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं करता है। पान के रस में थोड़ा शहद मिलाएं और इसको पी लें। याद रखें कि शहद की मात्रा बहुत अधिक नहीं होना चाहिए, शहद उतना ही हो कि रस का स्वाद बदल जाए। इसका दिन में दो बार सेवन जरूर करें।
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।