फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alopecia Areata: इस बीमारी के कारण गंजेपन की शिकार हैं हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ की पत्नी, जानिए क्या है यह समस्या?

Mon, 28 Mar 2022 03:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Mar 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
hollywood actor will smith wife suffering from alopecia areata, all you need to know about autoimmune disorder
जेडा पिंकेट-विल स्मिथ - फोटो : Twitter

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ऑस्कर 2022 के दौरान हुई एक घटना को लेकर चर्चा में हैं। वह ऑस्कर विजेता तो बने ही हैं साथ ही इसी से संबंधित एक और घटना इन दिनों सुर्खियों में है। असल में अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को भरी महफिल में मुक्का मार दिया, यह खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया जिससे नाराज विल ने उन्हें मुक्का मारा। विल स्मिथ की पत्नी एक ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर की शिकार हैं जिसके कारण लोगों को आंशिक रूप से गंजेपन की समस्या हो जाती है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ की पत्नी को एलोपेसिया एरीटा नामक एक समस्या है। यह एक ऑटोइम्यून विकार है जिसके परिणामस्वरूप अक्सर अप्रत्याशित रूप से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 6.8 मिलियन  (68 लाख) लोग इस समस्या के शिकार हैं। आइए इस बीमारी के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

hollywood actor will smith wife suffering from alopecia areata, all you need to know about autoimmune disorder
एलोपीसिया एरीटा की समस्या - फोटो : Istock

एलोपेसिया एरीटा क्या है?
एलोपेसिया एरीटा एक ऐसी स्थिति है जिसमें छोटे-छोटे पैच में बाल झड़ने लगते हैं। इस ऑटोइम्यून विकार में प्रतिरक्षा प्रणाली बालों के रोम पर हमला कर देती है जिसके कारण बालों का तेजी से टूटना और खोपड़ी पर पैच पड़ना शुरू हो जाता है। खोपड़ी के अलावा कुछ लोगों को भौह, पलकों और चेहरे पर भी इस तरह की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में बने पैच से दोबारा बालों का आना भी कठिन हो जाता है।

hollywood actor will smith wife suffering from alopecia areata, all you need to know about autoimmune disorder
ऑटोइम्यून स्थिति है एलोपेसिया एरीटा - फोटो : Pixabay

क्यों होती है ऐसी समस्या?
एलोपेसिया एरीटा की समस्या क्यों होती है, इस बारे में शोधकर्ताओं को स्पष्ट जानकारी नहीं है।ऑटोइम्यून स्थिति तब विकसित होती है जब प्रतिरक्षा प्रणाली बाहरी तत्वों की जगह शरीर की कोशिकाओं पर ही हमला करना शुरू कर देती है। एलोपेसिया एरीटा की समस्या अक्सर उन लोगों में होती है जिनको पहले से ही कोई अन्य ऑटोइम्यून समस्या है या फिर उनके परिवार में किसी को यह दिक्कत रह चुकी हो। टाइप-1 डायबिटीज या रूमेटोइड आर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों में भी इसका जोखिम हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood actor will smith wife suffering from alopecia areata, all you need to know about autoimmune disorder
बालों के झड़ने की समस्या को पहचानें - फोटो : Istock

एलोपेसिया एरीटा की पहचान कैसे करें?
एलोपेसिया एरीटा में बालों का झड़ना सबसे आम है। बाल आमतौर पर खोपड़ी पर छोटे-छोटे पैच में झड़ते हैं। ये पैच अक्सर कुछ सेंटीमीटर के हो सकते हैं। बालों के झड़ने की शुरुआत अचानक या फिर धीरे-धीरे विकसित हो सकती है। पैच वाले हिस्सों में खुजली या जलन की भी समस्या हो सकती है। लगभग आधे से अधिक रोगी इलाज के एक वर्ष के भीतर ठीक हो जाते हैं पर यह समस्या दोबारा हो सकती है।

विज्ञापन
hollywood actor will smith wife suffering from alopecia areata, all you need to know about autoimmune disorder
एलोपेसिया एरीटा को कैसे ठीक करें? - फोटो : iStock

एलोपेसिया एरीटा का क्या इलाज है?
इस समस्या का वर्तमान में कोई विशिष्ट इलाज नहीं है। उपचार में डॉक्टर कुछ ऐसी दवाइयां दे सकते हैं जो बालों को अधिक तेज़ी से बढ़ने में मदद करती हों। इसके लिए अधिकतर कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग किया जा सकता है। उपचार के माध्यम से प्रतिरक्षा प्रणाली को अपनी ही कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने से रोकने के भी प्रयास किए जाते हैं। चूंकि यह एक ऑटोइम्यून स्थिति है ऐसे में इसे पूरी तरह से ठीक करना कठिन हो सकता है। बालों के झड़ने की शुरुआती स्थिति में ही इसका इलाज शुरू कर देने से लाभ मिल सकता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
DO YOU HAVE HAIR LOSS OR HAIR SHEDDING

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed