फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Cholesterol: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल साबित हो सकता है जानलेवा, इसे कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?

Wed, 30 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
High Cholesterol side effects on health, foods eat and not to eat to control it
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकती है। इससे सबसे ज्यादा खतरा हृदय स्वास्थ्य के लिए माना जाता है। लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ आदतें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने वाली हो सकती हैं और कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में जमा होकर खून के प्रवाह को बाधित करने लगती है। यही कारण है कि सभी लोगों को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है।



कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक फैट है हालांकि यह हानिकारक तब हो जाता है जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार को ठीक रखने पर ध्यान दें।

आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

High Cholesterol side effects on health, foods eat and not to eat to control it
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

गंभीर और जानलेवा समस्याओं का हो सकता है खतरा

डॉक्टर बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने वाला माना जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा हो जाता है, तो इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। समय के साथ कम उम्र के लोगों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आहार में किस प्रकार से बदलाव किया जाना चाहिए?

High Cholesterol side effects on health, foods eat and not to eat to control it
कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें? - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं, आहार में प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल करना न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है साथ ही इसके सेहत पर और भी कई प्रकार से सकारात्मक असर हो सकता है। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को ठीक रखने के साथ शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक हैं। आहार में इन खाद्य पदार्थ शामिल करके कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में लाभ मिल सकता है। 

  • उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, बीन्स, ब्रोकली, शकरकंद और कई प्रकार की सब्जियां।
  • साबुत अनाज, जैसे जई, साबुत गेहूं की ब्रेड, ब्राउन राइस।
  • फल और बेरी जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, संतरा, अंगूर, आदि।
  • अखरोट और बादाम जैसे मेवे 
  • कुछ वनस्पति तेल जैसे कैनोला ऑयल, सूरजमुखी के बीज का तेल और ऑलिव ऑयल भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Cholesterol side effects on health, foods eat and not to eat to control it
कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीजें - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना है तो इन चीजों से बनाइए दूरी

उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। जब हम फुल फैट वसा वाले डेयरी और मांस खा रहे होते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करें।
  • फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद जैस दूध और मक्खन कम खाएं।
  • ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed