Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। दिमाग और तंत्रिका तंत्र पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल के ऊपर ही निर्भर होते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि यह शरीर के लिए जितना जरूरी होता है, उतना ही नुकसानदायक भी होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो लोगों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसे नियंत्रण में रखना जरूरी होता है। वैसे तो शरीर आवश्यकतानुसार कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करता है, लेकिन खाद्य पदार्थों से भी कोलेस्ट्रॉल प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज की जरूरत होती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है और अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है?
सलाह: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल, परहेज भी है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादाम खाएं
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और साथ ही शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ाता है। इसलिए नियमित रूप से दिन में कम से कम एक बार बादाम का सेवन जरूर करें।
अलसी के बीज भी हैं फायदेमंद
- अलसी के बीज आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा आप अपने आहार में साबुत अनाज सहित ताजे फल और सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। ये भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के टिप्स
- कम वसा वाले डेयरी उत्पाद चुनें
- और उनका सेवन करें
- नाश्ते में कम वसा वाले खाद्य पदार्थ खाएं
- शराब का सेवन बिल्कुल न करें या सीमित मात्रा में करें
- नमक का अधिक सेवन न करें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मीट, चिकन और अंडे के पीले हिस्से का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थ भी न खाएं, क्योंकि ये हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही होते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।