फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Kidney Day 2024: आपका भी अक्सर बढ़ा रहता है ब्लड प्रेशर? क्या इससे किडनी पर भी हो सकता है नकारात्मक असर

Thu, 14 Mar 2024 02:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
High blood pressure causes kidney damage know why is hypertension bad for you
किडनी की समस्याएं - फोटो : istock

हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति शरीर के लिए कई प्रकार से समस्याकारक मानी जाती है, इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय की सेहत पर होता है। ब्लड प्रेशर बढ़े रहने की स्थिति धमनियों की क्षति पहुंचाने लगती है और ये हृदय तक रक्त के संचार को भी बाधित करने वाली हो सकती है, यही कारण है कि सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती रही है। अगर आपका भी ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो सावधान हो जाइए, ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारक हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर सिर्फ हृदय रोगों के खतरे से जोड़कर देखा जाता रहा है पर ये शरीर के और भी कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्या के कारण किडनी फेलियर तक का भी खतरा हो सकता है।

High blood pressure causes kidney damage know why is hypertension bad for you
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock

हाई  ब्लड प्रेशर से किडनी को नुकसान

नेशनल किडनी फाउंडेशन की रिपोर्ट से पता चलता है कि अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर अनियंत्रित रहता है तो समय के साथ ये किडनी के गंभीर रोगों यहां तक कि किडनी फेलियर तक का भी कारण बन सकती है। उच्च रक्तचाप की स्थिति आपकी किडनी में रक्त वाहिकाओं को संकुचित और संकीर्ण करने लगती है जिससे इस अंग में रक्त प्रवाह कम हो जाता है। रक्त की आपूर्ति बाधित होने के कारण किडनी अच्छी तरह से काम नहीं कर पाती है। ये स्थिति किडनी से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारक हो सकती है।

High blood pressure causes kidney damage know why is hypertension bad for you
किडनी रोगों का जोखिम - फोटो : iStock

किडनी फेलियर का हो सकता है जोखिम

रक्त की आपूर्ति के कारण किडनी फंक्शन में होने वाली समस्याएं शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में भी कठिनाई बढ़ाने लगती हैं। रक्त वाहिकाओं में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने के कारण रक्तचाप के और भी बढ़ने का जोखिम हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर ही बढ़ा हुआ रहता है और इसको कंट्रोल करने के उपाय नहीं किए जाते हैं तो इससे किडनी फेलियर होने का भी जोखिम बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
High blood pressure causes kidney damage know why is hypertension bad for you
रक्तचाप की समस्या - फोटो : istock

किडनी में समस्या से भी बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी किडनी रक्त को फिल्टर करने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है। क्षतिग्रस्त किडनी रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी विफल हो जाती हैं। स्वस्थ किडनी रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए एल्डोस्टेरोन नामक हार्मोन पर प्रतिक्रिया करती है, जो एडर्नल ग्रंथियों से उत्पन्न होता है। किडनी में समस्या और अनियंत्रित उच्च रक्तचाप के कारण शरीर में विषाक्तता बढ़ने का भी खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
High blood pressure causes kidney damage know why is hypertension bad for you
ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। सोडियम वाली चीजों को आहार में कम करने, दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर आंखों, लिवर के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों में आनुवांशिक तौर पर हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम है उन्हें विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed