फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन तीन चीजों से करें सुबह की शुरुआत, बनेंगे सेहतमंद और दूर रहेंगी बीमारियां

Wed, 21 Oct 2020 12:07 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Healthy morning drinks makes your health perfect, lemon turmeric, ginger, beats home remedies
सुबह की शुरुआत हेल्थ ड्रिंक से (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया है। ऐसा नहीं कि पहले लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन कोरोना काल में पहले की अपेक्षा लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है। जीवनशैली में सुधार के साथ ही लोग अपनी दिनचर्या पर खास तौर से ध्यान देने लगे हैं। यही कारण है कि खानपान में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले फूड आइटम से लोगों का थोड़ा मोहभंग हुआ है और खाने के साथ ही फूड सप्लिमेंट लेना भी शुरू किया है। इसके अलावा फलों का जूस, आयुर्वेदिक जूस, च्यवणप्राश, काढ़ा वगैरह आदि का सेवन करना भी हमारे खानपान में शामिल हो गया है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो, इसके लिए कुछ चुनिंदा हेल्थ ड्रिंक लेना भी फायदेमंद होता है। इसके साथ डाइट भी हेल्दी होनी चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी चीजों के बारे में जिनसे सुबह की शुरुआत करना आपको सेहतमंद बनाता है। 

Healthy morning drinks makes your health perfect, lemon turmeric, ginger, beats home remedies
lemon drink - फोटो : Pixabay

अदरक और नींबू 

  • अदरक को आयुर्वेद में औषधि बताया गया है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाए जाते है। इससे पाचन शक्ति भी दुरूस्त रहती है। वहीं, नींबू की बात करें तो इसमें विटामिन सी पाया जाता है। यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत भी मजबूत होता है। इसलिए सुबह की शुरूआत नींबू और अदरक के पानी से करना फायदेमंद साबित होता है। 
Healthy morning drinks makes your health perfect, lemon turmeric, ginger, beats home remedies
चुकंदर - फोटो : Pixabay

चुकंदर 

  • चुकंदर के फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर को विटामिन और मिनरल्स का खजाना माना जाता है। इसके नियमित सेवन से आप सेहतमंद रह सकते है। आप इसका जूस भी बना कर पी सकते हैं और इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। दिल की सेहत के लिए भी चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy morning drinks makes your health perfect, lemon turmeric, ginger, beats home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आंवला और हल्दी 

  • विटामिन सी का शानदार स्रोत माना जाने वाला आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। बात करें हल्दी की तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हल्दी भी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। 
विज्ञापन
Healthy morning drinks makes your health perfect, lemon turmeric, ginger, beats home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना काल में सेहत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है और इसलिए लोग अपने खानपान पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। सुबह की शुरुआत आपकी हेल्दी चीजों से होती है तो आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। विशेषज्ञों की भी यही सलाह है कि लोगों को अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में विशेषज्ञों की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर होता है।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed