Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
बारिश के मौसम में अक्सर तरह-तरह की बीमारियां बिन बुलाए मेहमान की तरह शरीर में दस्तक देती हैं। पानी और हवा के जरिये खतरनाक बैक्टीरिया शरीर तक पहुंचते हैं और बुखार-फ्लू जैसी कई बीमारियों से हमें जकड़ लेते हैं। हालांकि अगर थोड़ी सी भी सावधानी बरती जाए तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। चूंकि फिलहाल दुनियाभर में कोरोना महामारी का भी कहर बरपा हुआ है और उसके अलग-अलग वैरिएंट से चिंताएं और भी बढ़ गई हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि हम जो आहार लेते हैं, वह पोषण से भरपूर हो और प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूती दे। बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट अच्छी रखें, ताजा खाना और फल खाएं, बाहर का खाना खाने से बचें और बासी खाना चो बिल्कुल भी न खाएं। आइए जानते हैं इस मौसम में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है?
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध
- बारिश के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, जीवाणुरोधी, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो वायरल संक्रमण से लड़ते हैं और तरह-तरह की बीमारियों से बचाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिल सकती है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नींबू पानी
- नींबू के अनेक फायदे हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों में कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन-सी का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता और मजबूत करता है, जिससे वायरल बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नट्स और ड्राई फ्रूट्स
- नट्स और ड्राई फ्रूट्स, जैसे खजूर, बादाम और अखरोट ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो हर मौसम में लाभकारी होते हैं, क्योंकि ये तरह-तरह के विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से इनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लहसुन
- लहसुन में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे 'प्राकृतिक एंटीबायोटिक' कहा जाता है। यह सर्दी और खांसी का प्रभावी इलाज है और साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन में पाए जाने वाले गुण शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं।