फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: डायबिटीज के मरीजों के लिए इन फलों का सेवन हो सकता है खतरनाक, बढ़ा देते हैं शुगर लेवल

Tue, 20 Apr 2021 02:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
healthy diet chart for diabetes worst fruits for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


फलों का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है, ये तो आप जानते ही होंगे और डॉक्टर भी कुछ ऐसा ही कहते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को हमेशा ही अपने खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उन्हें चीनी या फिर इससे बनी मिठाइयों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कुछ फल भी ऐसे हैं, जिनसे डायबिटीज के मरीजों को परहेज करना जरूरी होता है, नहीं तो वो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं और ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं वो कौन से फल हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए... 

healthy diet chart for diabetes worst fruits for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज 

  • गर्मियों में लोग तरबूज खाना खूब पसंद करते हैं और यह फायदेमंद भी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। मधुमेह के रोगियों को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
healthy diet chart for diabetes worst fruits for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनानास 

  • यह पौष्टिक गुणों से भरपूर तो होता है, लेकिन मधुमेह रोगियों के लिए इसका सेवन हानिकारक होता है। इसंके अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अनानास का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy diet chart for diabetes worst fruits for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आम 

  • डायबिटीज में आम खाना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को इसका सेवन संभलकर करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए बेहतर है कि आप डॉक्टर से सलाह ले लें। 
विज्ञापन
healthy diet chart for diabetes worst fruits for diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीकू 

  • इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। दरअसल, इस फल में प्राकृतिक शुगर मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। मधुमेह रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed