फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना के ये पांच लक्षण हैं सबसे खतरनाक, दिखें तो तुरंत जाएं अस्पताल, न करें नजरअंदाज

Tue, 20 Apr 2021 12:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms in hindi covid 19 dangerous symptoms
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

Medically Reviewed by S.C. Tiwari 



डॉ. एस. सी. तिवारी 
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से और लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.59 लाख से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान संक्रमण की वजह से 1700 से अधिक लोगों की जान चली गई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना की इस दूसरी लहर में नए-नए लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड कॉन्टैक्ट ट्रैकिंग प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे ने बातचीत के दौरान बताया था कि थकान-कमजोरी, शरीर में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं के साथ भी लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कोरोना के पांच सबसे खतरनाक लक्षणों के बारे में, जिनके दिखते ही आपको तुरंत अस्पताल जाने की जरूरत होती है...

Coronavirus symptoms in hindi covid 19 dangerous symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सांस लेने में दिक्कत 

  • यह कोरोना का सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक लक्षणों में से एक है। अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं तो ध्यान रखें, क्योंकि अगर सांस लेने में तकलीफ होती है तो उससे जान का खतरा भी हो सकता है। इसलिए जब भी आपको ये लक्षण दिखे तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए या डॉक्टर से संपंर्क करना चाहिए। 
Coronavirus symptoms in hindi covid 19 dangerous symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑक्सीजन लेवल कम होना 

  • कोरोना संक्रमित होने पर शरीर के ऑक्सीजन लेवल पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आज के समय में यह देखने को मिल रहा है कि बहुत सारे लोगों का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है और कई लोगों की तो इस वजह से जान भी चली गई है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms in hindi covid 19 dangerous symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीने में दर्द होना 

  • सीने में किसी भी तरह के दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कोरोना के सबसे खतरनाक लक्षणों में से एक है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत महसूस हो तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए या डॉक्टर से दिखाना चाहिए।  
विज्ञापन
Coronavirus symptoms in hindi covid 19 dangerous symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आसान काम करने में भी दिक्कत महसूस होना 

  • कोरोना का संक्रमण मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता और तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करता है। कई कोरोना मरीजों में भ्रम, बेचैनी और बेहोशी जैसे लक्षण देखे जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं और किसी भी आसान काम को करने में दिक्कत होती है या बोलने में लड़खड़ाहट यानी दिक्कत महसूस होती है तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed