डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
अगर व्यक्ति को स्वस्थ रहना है, तो उसे कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे- अपने खानपान का, खुद को फिट रखने का आदि। ऐसी ही एक और चीज है जिसका ध्यान लोगों को रखना पड़ता है और वो है नींद। ये मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं या रात को समय पर नहीं सोते हैं उनको कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि लोग सोते समय गलत स्थिति में सो जाते हैं, जिसकी वजह से उनको कई तरह की दिक्कतें जैसे- हाथ दर्द, कमर दर्द, गर्दन में दर्द आदि रहती हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्थितियों के बारे में, जिनमें अक्सर लोग सोते हैं और उन पर उनका क्या अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है।