फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effects Of Drinking Lassi: लस्सी पीने के हैं ये नुकसान, स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर करें सेवन

Wed, 22 Jun 2022 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Health tips What Are Side Effects Of Drinking Lassi At Night In Hindi
लस्सी पीने के नुकसान - फोटो : istock

Side Effects Of Drinking Lassi At Night: गर्मियों के मौसम में ठंडी लस्सी मन और शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतर विकल्प है। लस्सी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही शरीर के लिए लाभदायक होती है। लस्सी का सेवन त्वचा के लिए, बालों के लिए, एसिडिटी में, कब्ज दूर करने, वजन कम करने और हड्डियां मजबूत करने आदि में फायदेमंद होती है। ताजे दही से बनी लस्सी शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व देती है। दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन लस्सी पीने के फायदों के साथ ही नुकसान भी है। गलत समय पर लस्सी का सेवन शरीर को क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप गर्मियों में खुद को राहत पहुंचाने और सेहतमंद रहने के लिए लस्सी का सेवन करते हैं तो इसे पीने से पहले जरूरी बातें जान लें ताकि लस्सी का शरीर पर दुष्प्रभाव न हो। चलिए जानते हैं लस्सी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।

Health tips What Are Side Effects Of Drinking Lassi At Night In Hindi
लस्सी पीने का सही समय - फोटो : istock

गलत समय पर लस्सी पीना नुकसानदायक

वैसे तो दही की लस्सी फायदेमंद है लेकिन हर चीज के सेवन का एक सही समय होना चाहिए। गलत समय पर लस्सी पीने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए पता होना चाहिए कि लस्सी के सेवन के लिए सबसे बेहतर समय कौन सा है। अगर आप दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीते हैं तो शरीर को सबसे अधिक लाभ मिलता है। इसलिए दोपहर में खाने के बाद लस्सी पीनी चाहिए। वहीं सुबह के नाश्ते में भी आप लस्सी पी सकते हैं। लस्सी पीने का सबसे गलत समय रात का होता है।

Health tips What Are Side Effects Of Drinking Lassi At Night In Hindi
रात में लस्सी पीना नुकसानदायक - फोटो : pixabay

रात में लस्सी पीने के नुकसान

अगर आपको लस्सी पीना पसंद है और आप रात में लस्सी का सेवन करते हैं तो आज ही इसे बंद कर दें। लस्सी दही से बनती है, जो कि शरीर को ठंडक देता है। रात के समय लस्सी यानी ठंडी चीज खाने या पीने से सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द और फेफड़ों संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप रात में लस्सी पीने के बाद सोते हैं तो आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। खाना पचाने में दिक्कत होने से कई शारीरिक परेशानियां हो सकती है। इसलिए रात में लस्सी का सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips What Are Side Effects Of Drinking Lassi At Night In Hindi
ज्यादा लस्सी का न करें सेवन - फोटो : Social Media

लस्सी पीने के नुकसान

-लस्सी में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और वसा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में लस्सी का सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

-दही में 140 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 7.5 ग्राम फैट और 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
Health tips What Are Side Effects Of Drinking Lassi At Night In Hindi
लस्सी पीने से बढ़ता है वजन - फोटो : iStock

-लस्सी बनाने में चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ज्यादा लस्सी का सेवन आपके रोग को बढ़ा सकता है।

-लस्सी का अधिक सेवन पथरी या प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है। ज्यादा लस्सी पीने से वजन भी बढ़ सकता है। 
--------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed