फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: पत्ता गोभी खाने से ऐसे दिमाग में पहुंच जाता है टेपवर्म कीड़ा, जानें इसके नुकसान और बचाव के तरीके

Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
health tips Tips to avoid Cabbage Worms Tapeworm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

हमारा खानपान हमें स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाता है। अगर हम हेल्दी खाना खा रहे हैं, हम ऐसे खाने का सेवन कर रहे हैं जिसमें प्रोटीन, विटामिन, जिंक, आयरन जैसे कई अन्य पोषक तत्व मौजूद हैं। तो ऐसे में ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप पत्ता गोभी का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको इसे खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद टेपवर्म यानी फीताकृमि मानव शरीर के दिमाग को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप बर्गर, चाऊमीन, मोमोज, स्प्रिंग रोल में या फिर पत्ता गोभी की सब्जी का सेवन करते हैं। तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

health tips Tips to avoid Cabbage Worms Tapeworm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे पहुंचता है शरीर को नुकसान

  • पत्ता गोभी में मौजूद कीड़े को टेपवर्म यानी फीताकृमि कहते हैं और ये पत्ता गोभी के सेवन से दिमाग तक पहुंच जाता है। ये कीड़े मानव शरीर की आंतों की म्यूकोसा को भेदकर शरीर की मुख्य रक्त धारा में पहुंच जाते हैं। इसके बाद ये रक्त के साथ हमारे ब्लड ब्रेन बैरियर को तोडते हुए दिमाग तक पहुंच जाते हैं।
health tips Tips to avoid Cabbage Worms Tapeworm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हो सकती हैं ये परेशानियां:-

-दिमाग में सूजन
-दिमाग से जुड़ी दिक्कतें
-लकवा
-मेनिन्जाइटस
-सब ड्यूरल इंफेक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
health tips Tips to avoid Cabbage Worms Tapeworm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं बचाव

साफ करके धो लें

  • पत्ता गोभी को काटने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें। धोने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें और अच्छी तरह से इसे साफ कर लें।
विज्ञापन
health tips Tips to avoid Cabbage Worms Tapeworm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

काटते समय रखें ध्यान

  • जब हम पत्ता गोभी को काटते है, तो हमें ध्यान देना चाहिए कि इसमें कोई कीड़ा या कुछ और तो नहीं। इसके लिए पहले इसे बीच में से काट लें और फिर काटने के बाद एक बार फिर से अच्छे से देख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed