फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ज्यादा प्रोटीन लेना भी है खतरनाक, किडनी में पथरी का बन सकता है कारण

Mon, 28 Jun 2021 10:59 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Health tips Protein benefits sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है, क्योंकि शरीर में मौजूद हर जीवित कोशिका को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। दरअसल, प्रोटीन एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है। शरीर को अपने रोजमर्रा के लिए कामों के लिए आहार के रूप में प्रोटीन की जरूरत होती है। वैसे तो प्रोटीन की जरूरत हर किसी को होती है, लेकिन बच्चों और किशोरों को अधिक मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे उनके शरीर का विकास ठीक से होता है। शरीर में प्रोटीन के कई फायदे हैं। यह नई कोशिकाओं को बनाने और सुधारने का काम तो करता ही है, साथ ही बालों से लेकर त्वचा, हड्डियों, नाखूनों, मांसपेशियों और शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रोटीन की सख्त जरूरत होती है। यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्रोटीन के बिना शरीर बेकार है। इसलिए आहार के रूप में प्रोटीन लेने की जरूरत होती है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा प्रोटीन लेना खतरनाक भी हो सकता है। 

Health tips Protein benefits sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोटीन के फायदे क्या हैं? 

  • प्रोटीन के उपयोग के अनेक फायदे हैं। यह मसल्स (मांसपेशियां) बनाने में तो मदद करता ही है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और शरीर से गंदगी निकालने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह दिमाग को भी तेज बनाता है। यानी कुल मिलाकर यह शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखता है।  
Health tips Protein benefits sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोटीन के स्रोत क्या हैं? 

  • दाल, आटा 
  • कच्ची सब्जियां, फल 
  • दूध, दही 
  • राजमा, सोयाबीन 
  • मूंगफली, मेवा 
  • अंडा, चिकन, मछली 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Protein benefits sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोटीन की कमी होती है नुकसानदायक 

  • शरीर में प्रोटीन की कमी से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे नाखूनों का नाजुक होना, चिड़चिड़ापन, अवसाद, घाव का जल्दी न भरना, दिमागी थकावट, शारीरिक विकास में कमी, बच्चों में कुपोषण की समस्या, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, बार-बार बीमार पड़ना, नींद न आना, वजन बढ़ना आदि। इसलिए ध्यान रखें, शरीर में प्रोटीन की कमी न होने दें। 
विज्ञापन
Health tips Protein benefits sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोटीन की अधिकता भी हानिकारक 

  • कभी-कभी उचित मात्रा से अधिक प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रोटीन के अधिक सेवन से किडनी में पथरी (किडनी स्टोन), हृदय और लिवर संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा प्राकृतिक रूप से ही प्रोटीन की मात्रा पूरी करनी चाहिए। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed