{"_id":"61669a828ebc3e2ee33e7946","slug":"health-tips-how-you-can-protect-yourself-from-pollution-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: खतरनाक हो रही है राजधानी दिल्ली की हवा, प्रदूषण से ऐसे करें खुद का बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: खतरनाक हो रही है राजधानी दिल्ली की हवा, प्रदूषण से ऐसे करें खुद का बचाव
कोरोना के बाद अब राजधानी दिल्ली में प्रदूषण काफी चर्चा मे है, क्योंकि दिल्ली का सामान्य गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब आंकड़े पेश कर रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बीते रविवार के दिन दिल्ली का सामान्य गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 168 रहा। ये नंबर ये समझाने के लिए बिल्कुल साफ है कि दिल्ली में अब सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब करने के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में ये समझना होगा कि आखिर इस प्रदूषण से कैसे बचा जाएं, क्योंकि ये प्रदूषण आपको कई तरह की दिक्कतों में डाल सकता है। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं इस प्रदूषण से बचने के। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
दिल्ली में प्रदूषण: प्रदूषण से बचने के उपाय
- फोटो : istock
मास्क पहनें
अब तक आप कोरोना के कारण मास्क पहनते हुए आ रहे हैं, तो वहीं अभ इसे उतारने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि ये आपको प्रदूषण से बचाने में भी मदद करता है। आप खुद को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए एन95 या इसके जैसे कई अन्य सुरक्षित मास्क का उपयोग करें। ध्यान रहे कि जब भी घर से बाहर जाएं या छत पर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें।
3 of 5
दिल्ली में प्रदूषण: प्रदूषण से बचने के उपाय
- फोटो : istock
बेवजह बाहर न जाएं
आपको कोशिश करनी है कि जितना हो सके, अपने घर में ही रहें। बेवजह बाहर जाने से खुद को रोकें और अपने बच्चों को भी घर पर ही रखें। छत पर जाने के बाद अगर आपको आंखों में दिक्कत महसूस हो रही हो, तो ये प्रदूषण से हो सकता है। इसलिए वहां भी जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली में प्रदूषण: प्रदूषण से बचने के उपाय
- फोटो : istock
कुछ समय के लिए मॉर्निंग वॉक को कहें न
माना सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने की आपकी आदत होगी, जिससे आप ताजी एनर्जी महसूस करते होंगे। लेकिन अगर बाहर प्रदूषण है, तो आपको कुछ समय के लिए बाहर वर्कआउट, रनिग या टहलने जाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर अपने घर पर ही टहलना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में प्रदूषण: प्रदूषण से बचने के उपाय
- फोटो : Pixabay
अच्छी डाइट है जरूरी, धूम्रपान से बनाएं दूरी
कोशिश करें कि एक अच्छी डाइट लें। अपने आहार में फाइबर, विटामिन-सी, ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व जरूर शामिल करें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इसके अलावा प्रदूषण जैसी स्थिति में धूम्रपान न करें। इससे आपके शरीर को दोगुना नुकसान पहुंच सकता है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।