फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: 15 किलो तक का वजन कम करने में कितना लगेगा समय? डॉक्टर से जानें वेट लॉस का सही तरीका

Mon, 15 Sep 2025 06:49 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 15 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

  • How to Lose 15 Kg: बहुत से लोगों के मन में वजन कम करने को लेकर मन में एक सवाल होता है कि वेट लॉस में कितना समय लगता है?
  • वजन कम करने की एक बहुत खास बात है कि अक्सर कुछ लोग अपना स्थिर वजन नहीं कम कर पाते हैं, यानी की ऐसा वजन कम करना जिसमें कम होने के बाद फिर वजन न बढ़े। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips for Weight Loss Doctors Explained How Long Does It Take to Lose 15 KG Weight
मोटापा सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic-ai

Safe Weight Loss Methods: आज के समय में बहुत से लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, इसका एक बड़ा कारण है कि हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 (2019-21) के अनुसार लगभग 24% महिलाएं और 23% पुरुष अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापे की दर कहीं ज्यादा है। इसलिए हम इस लेख में महिलाओं के वेट लॉस के बारे में बात करेंगे।



अगर महिलाओं की बात की जाए तो आमतौर पर वो कुछ महीनों में ही जादुई बदलाव की उम्मीद करती हैं, और जब ऐसा नहीं होता तो वे हताश हो जाती हैं। यह सच है कि वजन कम करना कोई रातोंरात होने वाला काम नहीं है, बल्कि एक लंबी और अनुशासित प्रक्रिया है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए, मशहूर डॉक्टर मल्हार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। 

उन्होंने समझाया कि वजन कम करने का सही तरीका क्या है और इसके लिए कितना धैर्य रखना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफल वेट लॉस की कुंजी सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि निरंतरता और धैर्य है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips for Weight Loss Doctors Explained How Long Does It Take to Lose 15 KG Weight
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

वजन कम होने में कितना लगता है समय
डॉ. मल्हार के अनुसार, 15-20 किलो का वजन कम करने के लिए कम से कम 18 महीने की योजना होनी चाहिए। ज्यादातर लोग जो 15-20 किलो वजन कम करते हैं, इस सफर के 8वें से 18वें महीने के बीच में करते है। यह वेट लॉस की यात्रा का दूसरा पड़ाव होता है।

लोग अक्सर सोचते हैं कि वजन घटाने की प्रक्रिया सिर्फ शुरुआती महीनों में होती है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ डायबिटीज के मरीजों में ही शुरुआत में तेजी से वजन घटता है, क्योंकि उनके शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होता है, जिससे फैट और मांसपेशियां दोनों कम होती हैं।
 

ये भी पढ़ें- Health Tips: नवरात्रि में रहना है 9 दिन का व्रत तो अभी से शुरू कर दें ये तैयारियां, डॉक्टर ने दिया सुझाव

View this post on Instagram

A post shared by Malhar Ganla (@drmalharganla)


Health Tips for Weight Loss Doctors Explained How Long Does It Take to Lose 15 KG Weight
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
शुरुआती वजन कम होना और फिर रुक जाना
डॉक्टर ने बताया कि गैर-डायबिटिक लोगों में वजन कम करने के लिए कम कैलोरी वाले भोजन का सेवन लगातार करना पड़ता है। शुरुआत में 5-10% वजन आसानी से कम हो जाता है, क्योंकि हम शक्कर, तेल और बाहर का खाना बंद कर देते हैं। लेकिन इसके बाद वजन कम होना रुक जाता है, जिसे होमियोस्टेसिस कहा जाता है।

शरीर का एक सेट-पॉइंट होता है, जहां आकर यह रुक जाता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे वजन बढ़ते समय लगता है, शरीर लंबे समय तक एक ही वजन पर रहता है और फिर अचानक बढ़ने लगता है।

ये भी पढ़ें- Paracetamol: 'सेफ डोज' में भी पैरासिटामोल का अधिक सेवन खतरनाक, डॉक्टर बोले 'मैं खुद नहीं करता इसका ज्यादा इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips for Weight Loss Doctors Explained How Long Does It Take to Lose 15 KG Weight
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
धैर्य और निरंतरता है सबसे जरूरी
डॉ. मल्हार ने सलाह दी कि वजन कम करने के लिए शरीर को लगातार 6-8 महीने तक यह संदेश देना पड़ता है कि आप कम खा रहे हैं। इस सिग्नलिंग के बाद, शरीर धीरे-धीरे वजन कम करने लगता है, और यह प्रक्रिया अगले 9 महीनों में होती है। उन्होंने कहा कि जिस वजन को आपने 10-15 साल में बढ़ाया है, उसे कम करने के लिए कम से कम 2 साल का समय देना चाहिए। जल्दबाजी करने से अक्सर लोग निराश होकर पुरानी आदतों पर लौट आते हैं, फिर वजन बढ़ने लगता है।

 
विज्ञापन
Health Tips for Weight Loss Doctors Explained How Long Does It Take to Lose 15 KG Weight
वेट लॉस - फोटो : freepik
वेट लॉस के बाद बॉडी रीकॉम्पोजिशन भी जरूरी
डॉ. मल्हार ने यह भी बताया कि केवल वजन कम करना ही काफी नहीं है, बल्कि बॉडी रीकॉम्पोजिशन भी बहुत जरूरी है। इसमें मांसपेशियों को बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि वजन कम होने के बाद आप जिम जा सकते हैं और एक्सरसाइज कर सकते हैं ताकि मांसपेशियों का निर्माण हो। मजबूत मांसपेशियां और थायराइड मिलकर आपके नए वजन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे वजन दोबारा नहीं बढ़ता।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed