Bhindi Water Health Benefits: भिंडी को सामान्य तौर पर सब्जी के रूप में ही खाया जाता है, कई मायनों ये हरी सब्जी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि भिंडी को रात भर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी का सेवन करना, कई गंभीर आंतरिक समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। इसे ओकरा वाटर या ओकरा पानी भी कहते हैं। भिंडी के चिपचिपे पदार्थ, जिसे म्यूसिलेज कहते हैं, में घुलनशील फाइबर और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो भिगोने पर पानी में मिल जाते हैं।
Health Tips: किडनी के लिए 'अमृत' से कम नहीं है ये ड्रिंक, बहुत कम लोगों को मालूम है ओकरा पानी पीने के फायदे
Okra Water Benefits: हमारे समाज में भिंडी की सब्जी को बहुत चाव से खाया जाता है, लेकिन भिंडी के पानी के चमत्कारिक फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। इस पानी को ओकरा वाटर भी कहा जाता है। आइए इस लेख में इसी के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी के लिए प्राकृतिक क्लींजर
ओकरा पानी किडनी स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक क्लींजर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और म्यूसिलेज किडनी की कार्यक्षमता को सुधारते हैं। यह मूत्रवर्धक गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी पर दबाव कम होता है।
ये भी पढे़ं- Health Tips: 400+ AQI में कर रहे हैं मॉर्निंग वॉक? दबे पांव घर कर रही हैं शरीर में ये गंभीर बीमारियां
लिवर के लिए डिटॉक्सिफायर
यह पानी लिवर (कलेजा) के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ओकरा पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। यह लिवर कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और क्षति से बचाता है, जिससे लिवर का कार्य सुचारू रूप से चलता रहता है और फैटी लिवर का जोखिम कम कम होता है।
ये भी पढ़ें- Air Pollution: आपके खून में जहर घोल रहीं हैं आपकी ये चार आदतें, हो जाएं अलर्ट वरना होगा जान का जोखिम
डायबिटीज नियंत्रण में सहायक
भिंडी का पानी ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और म्यूसिलेज आंतों में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए ओकरा वाटर एक अच्छा पेय है।
ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: बिना दवाइयों के हाई ब्लड प्रेशर कर सकते हैं कंट्रोल, अपनाएं ये असरदार घरेलू तरीके
भिंडी के पानी में घुलनशील फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से तुरंत राहत दिलाता है। यह फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ओकरा पानी न केवल पेट को साफ रखता है और आंतों के स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि यह आपके हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।