पालक तो आपने जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों से भरपूर एक सूपरफूड है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जबकि यह कैलोरी में निम्न है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं या शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं, उनके लिए पालक का सेवन सर्वोत्तम है। यह विटामिन ए, विटामिन बी 2, सी, ई, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, सेलेनियम, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद है। आइए जानते हैं पालक के फायदों के बारे में...
{"_id":"5f9bbd8849393060f67a34c5","slug":"health-benefits-of-spinach-in-hindi-palak-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए फायदेमंद है पालक का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर तक करता है कंट्रोल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए फायदेमंद है पालक का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर तक करता है कंट्रोल
Fri, 30 Oct 2020 12:53 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
पालक के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय को स्वस्थ रखता है पालक
- पालक एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। दरअसल, एंटी-ऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के हानिकारक ऑक्सीकरण को रोकते हैं, जो हृदय और धमनियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। इसके अलावा पालक में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो हृदय के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं।
पालक के फायदे
- फोटो : Pixabay
सूजन कम करने में सहायक है पालक
- पालक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम करने में सहायता मिलती है। इसके सेवन से गठिया, अस्थमा और माइग्रेन जैसी स्थिति को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रक्तचाप कम करने में सहायक है पालक का जूस
- पालक पोटैशियम से भरपूर होता है जबकि इसमें सोडियम कम मात्रा में होता है, इसलिए इसे रक्तचाप कम करने में सहायक माना जाता है। अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित तौर पर पालक के जूस का सेवन करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों के लिए भी फायदेमंद है पालक
- पालक बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जैक्सैंटिन जैसे कैरोटीनइड्स से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। जैतून के तेल के साथ तैयार किए गए पालक के सलाद का सेवन आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।