फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो करें इस चीज का सेवन, संक्रमण से लड़ने में करता है मदद

Sun, 06 Dec 2020 09:35 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 06 Dec 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of garlic Prevents lung infection
लहसुन के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

भारत समेत दुनियाभर के देशों में खाने की चीजों में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका लाजवाब स्वाद और तेज गंध खाने को एक अलग स्वाद और अरोमा देती है। लहसुन को केवल खाने में ही नहीं बल्कि औषधि के रुप में भी उपयोग किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम में तो लहसुन का प्रयोग किया ही जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से कफ साफ होती है, जिससे सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन फेफड़ों में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाता है। आइए जानते हैं कि कैसे...

Health benefits of garlic Prevents lung infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन को खाने में शामिल करने से फेफड़ों में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है। लहसुन में पाया जाने वाला एक रसायन सिस्टिक फाइब्रोसिस (एक तरह का अनुवांशिक विकार जिससे फेफड़ों में संक्रमण होता है) के जीवाणुओं को खत्म करता है। इसलिए फेफड़ों में होने वाले इस संक्रमण से बचाव के लिए लहसुन को खाने में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है।

Health benefits of garlic Prevents lung infection
लहसुन के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। लेकिन यह सिर्फ ताजे लहसुन में ही पाया जाता है। लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड खाना पचाते समय घुल जाते हैं और पूरे शरीर में पहुंच जाते हैं जिससे हमारे शरीर को बहुत फायदा होता है। एलिसिन मिट्टी में पाए जाने वाले जीवाणुओं से भी रक्षा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of garlic Prevents lung infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन को दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिलती है। यह दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed